फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 13: आसिम रियाज पर क्यों भड़के विशाल आदित्य सिंह? कहा- आर्ट जीरो और बकवास 100 प्रतिशत

Fri, 04 Sep 2026 10:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asim Riaz And Vishal Aditya Singh: आसिम रियाज और विशाल आदित्य के बीच जुबानी जंग जारी है। आसिम ने पहले  विशाल आदित्य पर तंज किया। इसके बाद अभिनेता विशाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर जवाब दिया है।
 
विज्ञापन
विशाल आदित्य सिंह, आसिम रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसिम रियाज का विवादों के साथ पुराना रिश्ता है। 'बिग बॉस 13' के पूर्व प्रतिभागी एक बार फिर एक साथी प्रतिभागी के साथ बहस में उलझ गए हैं। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि विशाल आदित्य सिंह हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर तीखे कमेंट्स किए हैं।
विज्ञापन


आसिम ने विशाल पर किया तंज
विशाल आदित्य सिंह ने आसिम रियाज को सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। इससे पहले मॉडल से रैपर बने आसिम ने अभिनेता मधुरिमा तुली के साथ उनके पुराने रिश्ते और 'बिग बॉस 13' में हुए उनके फ्राइंग पैन वाले झगड़े को लेकर उन पर तंज कसा।

क्या बोले आसिम रियाज?
आसिम ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने विशाल और मधुरिमा वाले झगड़े का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'विशाल नेशनल टीवी पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से पैन की मार खाने से शायद तुम्हें कुछ नुकसान हुआ है। हर जगह मेरा नाम लेना बंद करो। अगर तुम्हें मेरी तवज्जो चाहिए, तो पॉडकास्ट और मीडिया में घटिया हरकतें करने के बजाय मुझे मैसेज करो। चिंता मत करो, मैं तुम्हारे लिए एक मनोचिकित्सक ढूंढने की पूरी कोशिश करूंगा।'



विशाल सिंह ने दिया जवाब
विशाल ने इंस्टाग्राम पर आसिम की पोस्ट का जवाब दिया। आसिम की बिग बॉस पहचान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने लिखा 'पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी बस यही है आपकी पहचान और यहीं रह जाएंगे आप। तो आसिम भाई कृपया शांत रहो और बोलो 'जय श्री राम'।'
वह यहीं नहीं रुके और संगीत और फिटनेस का भी जिक्र करते हुए आसिम की मानसिक स्थिति पर एक और कटाक्ष किया। 
विशाल ने लिखा, 'मनोचिकित्सक' का नंबर याद है तो भेजो। मैं तुम्हें 'सुरेश वाडकर म्यूजिक स्कूल का नंबर भेजता हूं और उसके साथ एक जिम का कूपन भी।'

आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official
विशाल ने आसिम के रैप का उड़ाया मजाक
अपना जवाब देते हुए विशाल ने कहा, 'भाई (इंजेक्शन) इससे सिर्फ बॉडी बनती है। ‘दिमाग’ के लिए भी कुछ देखो।'
अभिनेता एक रैपर के तौर पर आसिम के काम पर भी मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'आर्ट(रैप) = 0 परसेंट, बकवास का टैलेंट = 100 परसेंट।'


विज्ञापन

विशाल आदित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कहां मिले थे आसिम और विशाल?
विशाल और आसिम दोनों बिग बॉस 13 का हिस्सा थे।
एक समय उनके बीच गहरी दोस्ती देखी गई थी। 
विशाल, आसिम की एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के भी दोस्त हैं।
आसिम रियाज एक मॉडल और अभिनेता भी हैं।
विशाल आदित्य सिंह 'बिग बॉस 13' के अलावा कई शोज में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें