फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में भारती करेंगी चोरी

Mon, 26 Nov 2012 01:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको कॉमेडियन भारती सिंह तो याद है, वहीं भारती जिन्होंने ना सिर्फ अपने कॉमेडियन अंदाज से सबको हंसाया है बल्कि 'झलक दिखला जा' में अपनी डांस परफॉर्मेंस से सबको चौंकाया भी है।
विज्ञापन


भारती ने सब टीवी के शो 'एफआईआर' में चौटाला की सीनियर बनकर चौटाला के प्रेमी पर डोरे डाल दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। अब भारती एक बार फिर नए अंदाज में दिखाई देंगी।

कलर्स पर प्रसारित हो रहे 'बिग बॉस 6, अलग छै' में भारती एक मेहमान सदस्य होंगी जिन्हें बिग बॉस के घरवालों के टास्क के दौरान घर में दाखिल किया जाएगा।

घर के लक्जरी बजट टास्क के दौरान भारती बिग बॉस के घर में घरवालों को परेशान करने और उनकी चीजें छिपाने के लिए आ रही हैं। भारती को सबको हंसाना है, कॉमेडी करनी है और घरवालों को परेशान करना है, जबकि सभी मॉडर्न घरवालों को भारती को इग्नोर करना है।
विज्ञापन


यदि घरवाले भारती को नजरअंदाज ना करके उनसे बातचीत करेंगे या फिर उनका किसी भी तरह से साथ देंगे तो वे टास्क में असफल रहेंगे। अपने कारनामों के दौरान भारती को घरवालों की चीजें चुराने, छुपाने का भी अधिकार होगा लेकिन कोई भी घरवाला भारती को टोकता है या कुछ कहता है तो वो टास्क में असफल रहेगा।

अब देखना होगा कि भारती की मॉडर्न घर में एंट्री और उनके कारनामों से दर्शकों का कितना मनोरंजन होता है और घरवाले इस चुलबुली भारती को कैसे नजरअंदाज कर पाते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें