फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गोला को हुई खांसी, पैपराजी को हुई चिंता; भारती सिंह बोलीं- 'बेटा मामू लोगों को...'

Tue, 23 Jun 2026 10:25 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharti Singh Video: भारती सिंह और उनके बेटे गोला जब मुंबई में पाव भजी के लिए एक रेस्टोरेंट में गए, तभी वहां पर मौजूद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर अपनी बातों और कॉमेडी के जरिए सभी को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। आज भारती और उनके बड़े बेटे गोला ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पाव भाजी खाई। इस दौरान गोला खांस रहा था। ऐसा देखकर पैपराजी को उनकी काफी चिंता हुई और उन्होंने भारती से गोला का ध्यान रखने की सलाह दी।

विज्ञापन

वायरल वीडियो
भारती सिंह और उनके बेटे गोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती मुंबई के एक रेस्टोरेंट से जब बाहर निकल रही थीं, तभी पैपराजी ने उन्हें रोका। उस समय गोला खांस रहा था, ऐसा देखकर पैपराजी ने तुरंत चिंता जताते हुए, भारती को उनका ध्यान रखने की सलाह दी। 
 


पैपराजी ने कहा, 'गोला बारिश में कहां घूम रहे हो?', भारती ने जवाब देते हुए कहा, 'गोला खांसी मत फैलाना मामू (पैपराजी) लोगों को।' इसके बाद भारती ने पैपराजी से मजाक में कहा, 'क्या आप पाव भाजी खाएंगे?' भारती के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

भारती की शादी और बच्चे
मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर, पंजाब के एक मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ था। उनका बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा था, जिसे पार करके आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं।

भारती सिंह और स्क्रिप्ट राइटर-होस्ट हर्ष लिंबाचिया की शादी दिसंबर 2017 में गोवा में हुई थी। इस जोड़े के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम लक्ष्य है, जिसे प्यार से 'गोला' बुलाते हैं और छोटे बेटे का नाम यशवीर है, जिसे प्यार से 'काजू' कहते हैं।

यह भी पढ़ें: मंगलवार को कितनी हुई 'मां इंटी बंगारम' की कमाई? पांच दिनों में इतना हुआ सामंथा की फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें