फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने खुद को बताया इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एंकर, कही यह बात

Wed, 19 Jan 2022 03:33 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमेडियन भारती सिंह अपने हुनर की बदौलत घर-घर में लोकप्रिय हैं। वह मां बनने जा रही हैं। ऐसी हालत में भी भारती शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने कलर्स चैनल के अपकमिंग शो ‘हुनरबाज देश की शान’ की शूटिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हर्ष लिम्बाचिया, भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन भारती सिंह अपने हुनर की बदौलत घर-घर में लोकप्रिय हैं। वह मां बनने जा रही हैं। ऐसी हालत में भी भारती शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने कलर्स चैनल के अपकमिंग शो ‘हुनरबाज देश की शान’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खुद को बताया पहली प्रेग्नेंट एंकर
कॉमेडियन भारती सिंह ने खुद को इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एंकर बताया है। उन्होंने यह बात अपकमिंग शो के प्रोमो में कही है। भारती और उनके हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया इस शो को होस्ट कर रहे हैं। ‘हुनरबाज देश की शान’ शो कलर्स चैनल पर 22 जनवरी से शुरू होगा।



इसका प्रोमो शेयर हो चुका है जिसमें भारती सिंह शूटिंग के लिए तैयार होते हुए दिख रही हैं। भारती खुद को इंडिया की पहली प्रेग्नेंट एंकर बताते हुए कह रही हैं कि वह जमाना गया जब प्रेग्नेंसी में महिलाएं घर में बैठा करती थीं। हमारी मम्मियां कई रोक लगाते हुए कहती हैं कि यह मत करो, ऐसा मत करो, घर बैठो, आराम करो, पर मैं अपनी मम्मी समेत देश भर की सभी मम्मियों की सोच बदलना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि चैनल तीन लोगों को काम करवा रहा लेकिन पैसे सिर्फ दो के ही दे रहा है। इस प्रोमों के कैप्शन में लिखा गया है ‘हुनरबाज के मंच पर आ रहे हैं देश के पहले प्रेग्नेंट एंकर्स, अपनी जी तोड़ मेहनत से भारती बदल रही है पूरे देश की सोच को..। भारती सिंह का कहना है कि वह शो को लेकर चिंतित भी हैं और एक्साइटेड भी। उनका कहना है कि एक बार शूटिंग हो जाए तो चिंता खत्म। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें