फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड का लिखा कैरेक्टर भारती को भाया, कपिल के साथ शुरू की शूटिंग

Sat, 01 Jul 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो
विज्ञापन
कपिल शर्मा के शो में अब कॉमेडी का एक और चेहरा आपको गुदगुदाने आ रहा है। पहले खबर आई ‌थी कि भारती को कपिल का दिया हुआ कैरेक्टर पसंद नहीं आया। इसलिए उन्होंने शूटिंग करने से मना कर दिया था। लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है। अब भारती का कैरेक्टर उनके ब्वॉयफ्रेंड हर्ष ने लिखा है जो उन्हें पसंद आया है। 
विज्ञापन
  जबकि इससे पहले भारती का कैरेक्टर कपिल की प्रोडक्‍शन टीम ने लिखा था। जिसे भारती ने रिजेक्टर कर दिया था। बता दें कि भारती का हर कैरेक्टर उनके ब्वॉयफ्रेंड हर्ष ही लिखते हैं। भारती सिंह ने शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है और इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 


भारती ने कपिल और सुमोना के साथ अपनी एक फोटो डाली है। फैंस को उम्मीद है कि भारती के आने से शो की टीआरपी बढ़ेगी। शो में चंदन प्रभाकर की वापसी पहले ही हो चुकी है। वहीं शो के पुराने सदस्य सोनी चैनल के दूसरे शो 'ड्रामा कंपनी' में दिखाई देंगे। अली असगल, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

    #kapu#babli#thekapilsharmashow sat-sun9pm on @sonytvofficial @kapilsharma 😂😂😂😂😂😂😂😂😂 A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on Jun 30, 2017 at 7:57am PDT

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि भारती किसी कारण से शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगी लेकिन इन खबरों पर उन्होंने विराम लगा दिया है। उन्होंने कपिल के साथ एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि 'किसने कहा कि मैं कपिल शर्मा शो नहीं कर रही हूं।'
विज्ञापन

    Who says I'm not shooting for "the Kapil Sharma Show"?!?! #NewBeginning #BhartionTKSS #TKSS #SonyTV @kapilsharma😘😘😘😘 A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on Jun 29, 2017 at 12:55pm PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें