फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेटे के साथ पहली बार स्पॉट हुईं भारती सिंह, तस्वीरें साझा कर बताया नींद का हाल

Thu, 07 Apr 2022 03:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डिलिवरी के दो दिन बाद कॉमेडियन भारती सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिसके बाद भारती सिंह और हर्ष पहली बार अपने बेटे के साथ नजर आए।  
विज्ञापन
भारती सिंह को मां बनने के दो दिन बाद मिली हॉस्पिटल से छुट्टी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का जीवन उनके बच्चे के आने से खुशियों से भर गया है। दंपति ने कुछ दिनों पहले ही अपने बच्चे का स्वागत किया था। मां बनने के बाद से ही कॉमेडियन भारती सिंह अपने बेबी बॉय के साथ अपना हर पल एंजॉय करना चाहती हैं। वह अपने बेटे के साथ अपनी लाइफ का यह नया फेज शुरू कर काफी खुश हैं। लेकिन हर आम लड़की की ही तरह उनकी जिंदगी में भी मां बनने के बाद बदलाव आए हैं, जिसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए किया। 

विज्ञापन

भारती सिंह - फोटो : insta
भारती की उड़ी नींद
भारती सिंह ने पिछले दिनों व्लॉग साझा कर अपने दर्द भरे प्रेगनेंसी फेज के बारे में बताया था। वहीं अब भारती सिंह ने खुलासा किया है कि उनकी रातों की नींदें उड़ गई है। दरअसल, भारती ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"अब नींद नहीं जागना है बस।" उनके कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि वह अब रातों को जागकर अपने प्यारे से बच्चे की देखभाल कर रही हैं और एक मां का फर्ज बहुत अच्छे से निभा रही हैं। 

भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब
घर का लंच आया याद 
इसके साथ ही भारती सिंह ने हॉस्पिटल के खाने को बाय-बाय भी कहा। उन्होंने हॉस्पिटल के बेड से एक और फोटो शेयर की, जिसमें खाना रखा नजर आ रहा है। इस फोटो को साझा करते हुए भारती ने लिखा,"याहू.....लंच अब घर पर करेंगी बेबी की मम्मी।"

भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
डॉक्टर को बताया सुपरस्टार
भारती ने अपने मेटरनिटी डॉक्टर को छुट्टी मिलने से पहले बाय कहा और उनके साथ एक सेल्फी भी ली। इस तस्वीर में भारती और उनके डॉक्टर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को भारती ने कैप्शन दिया "सुपरस्टार डॉक्टर!"


 
विज्ञापन

भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
भारती को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी
करीब दो दिन के आराम के बाद मां बनी भारती सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलने के बाद की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हॉस्पिटल से बाहर आते वक्त भारती और हर्ष ने पैपराजी को पोज भी दिए। इन तस्वीरों में हर्ष के हाथ में बेबी बॉय भी नजर आ रहा है लेकिन उसका चेहरा नहीं दिख रहा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें