फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे बेटे के जन्म के 20 दिन बाद ही सेट पर लौटीं भारती सिंह, पैपराजी को दिया खास सरप्राइज; देखें वायरल वीडियो

Wed, 07 Jan 2026 03:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharti Singh Returned To Laughter Chef 3: भारती सिंह लगभग बीस दिन पहले ही दूसरे बेटे को जन्म दिया है। लेकिन करियर ब्रेक लेने की बजाय वह वापस काम पर लौट आई हैं। भारती सिंह रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ के सेट पर काफी खुश दिखीं।
विज्ञापन
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन भारती सिंह जब प्रेग्नेंट थीं तो भी वह ‘लाफ्टर शेफ 3’ को होस्ट कर रही थीं। हाल ही में उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया। बुधवार को भारती सिंह फिर से ‘लाफ्टर शेफ 3’ के सेट पर दिखीं। उन्होंने पैपराजी को भी एक खास सरप्राइज दिया। भारती ने पैपराजी के साथ खूब मस्ती-मजाक भी किया, उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। 

पैपराजी संग किया मस्ती-मजाक 

विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह के कई वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें उन्हें ‘लाफ्टर शेफ 3’ रियलिटी शो के सेट पर देखा गया। प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह इस शो को होस्ट कर रही थीं। इस शो के सेट पर ही उनको लेबर पेन हुआ और वह हॉस्पिटल में एडमिट हुईं। 19 दिसंबर 2025 को भारती सिंह ने दूसरे बेटे को जन्म दिया। लेकिन बेटे के जन्म के बाद ब्रेक लेने की बजाय भारती शूटिंग के सेट पर लौट आईं। वह  ‘लाफ्टर शेफ 3’ के सेट पर पैपराजी से मजाक करती दिखीं। पैपराजी ने भी उन्हें मां बनने की बधाई दी।


भारती ने सेट पर बांटी मिठाई 
भारती सिंह का एक और वीडियो वायरल है, जिसमें वह पैपराजी को मिठाई बांट रही हैं। अपने बेटे के जन्म की खुशियों उनके साथ बांट रही हैं। भारती सिंह सिर्फ रियलिटी शो को होस्ट ही नहीं कर रही हैं, वह यूट्यूब पर व्लॉग बनाकर भी पोस्ट करती हैं, अपने लाइफस्टाइल को फैंस के साथ शेयर करती हैं। 

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें