फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagya Lakshmi: ‘भाग्य लक्ष्मी’ सीरियल ने दर्शकों को कहा अलविदा, एक्टर्स ने याद की अपनी जर्नी

Thu, 19 Jun 2025 12:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ अब दर्शकों से विदा लेने वाला है। लगभग चार साल से यह सीरियल दर्शकों का मनोरंजन कर रहा था। सीरियल के खत्म होने पर इसके एक्टर्स ने अपनी फीलिंग्स शेयर की हैं।
विज्ञापन
सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' में ऐश्वर्या खरे और रोहित सुचंती - फोटो : इंस्टाग्राम@bhagyalakshmi.star
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ में लीड रोल में ऐश्वर्या खरे और रोहित सुचंती नजर आते रहे हैं। यह सीरियल में लक्ष्मी और ऋषि के किरदार में नजर आते हैं। दोनों की रोमांटिक जोड़ी को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं। अब तक इस सीरियल के 1350 से अधिक एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। प्यार, रिश्तों और परिवार के ईद-गिर्द बुनी गई इस सीरियल की आखिर अब आखिर मोड़ पर आ चुकी है। इस सीरियल और अपने किरदारों के बारे में लीड एक्टर्स ने क्या कहा जानिए? शो के खत्म होने पर उनके मन में क्या फीलिंग हैं? इसके बारे में बताया? 

विज्ञापन


हैप्पी एंडिंग पर खत्म होगा सीरियल 
सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ अब खत्म हो रहा है तो लीड कैरेक्टर लक्ष्मी और ऋषि की जिंदगी में भी खुशियां शामिल होंगी। सीरियल एक हैप्पी एंडिंग पर खत्म होगा। दर्शक भी दोनों किरदारों को खुश देखना चाहते हैं। इस सीरियल की टीम ने आखिर दिन की शूटिंग पर जश्न भी मनाया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Hina Khan: 'ये छोटी छोटी खुशियां..' कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने डेढ़ साल बाद बनाई अपने बालों की चोटी, लिखा नोट 

ऐश्वर्या खरे ने साझा की अपनी फीलिंग्स 
सीरियल में काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में ऐश्वर्या खरे ने कहती हैं, ‘मैं लगभग चार साल से लक्ष्मी का किरदार निभा रही हूं, उसकी जिंदगी को जी रही हूं। यह मेरे लिए सिर्फ एक रोल नहीं है, यह किरदार मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। मैं ऑडियंस को भी थैंक्स कहूंगी कि उन्होंने इस सफर में मेरे किरदार को बहुत प्यार दिया।’ ऐश्वर्या आगे कहती हैं, ‘शूटिंग के दौरान सेट पर सब लोग परिवार की तरह बन गए।’ को एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर तक मेरे लिए खास हैं।’ 

विज्ञापन


रोहित सुचंती को सेट पर मिले मेंटर्स 
रोहित सुचंती कहते हैं, ‘ऋषि ओबेरॉय का किरदार मेरे लिए बहुत खास है। इस किरदार और शो ने मुझे पहचान दी है। शो अब खत्म हो रहा है मगर यह बात स्वीकार करना आसान नहीं है। यह सेट मेरे लिए घर जैसा हो गया था। सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ के साथ मेरे कई यादें जुड़ी हैं। यहां पर मुझे मेंटर्स भी मिल हैं।’  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें