फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाभीजी घर पर हैं' शो की अनीता भाभी ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 09 Apr 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
सौम्या टंडन
विज्ञापन
'भाभीजी घर पर हैं' के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में शिल्पा शिंदे और शो के डायरेक्टर के बीच के चल रहे विवाद में सामने आया था कि इस शो में अनीता भाभी का रोल निभा रहीं सौम्या टंडन भी शो छोड़कर जा रही हैं। लेकिन सौम्या टंडन ने साफ कर दिया है कि वो इस शो में बनी रहेंगी।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, सौम्या टंडन का इस शो के साथ कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो गया था लेकिन सौम्या उसे आगे बढ़ाना नहीं चाहती थीं, लेकिन अब सौम्या ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए  ट्विटर के जरिये अपने फैंस को बताया है कि वो शो की शूटिंग कर रही हैं।
  Guys relax don't jump to conclusions, all is well, I am here shooting Bhabhiji . — Saumya Tandon (@saumyatandon) April 7, 2017


बता दें शो में अंगूरी भाभी का रोल निभा रही शिल्पा शिंदे ने इसी शो के डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके चलते शिल्पा शिंदे ने ये शो छोड़ दिया। अब 'भाभीजी घर पर हैं' के दर्शक नहीं चाहते कि ऐसा एक और झटका सौम्या टंडन के शो छोड़ने से लगे। अब ये साफ हो गया है कि सौम्या शो नहीं छोड़ रहीं हैं तो इस शो के फैंस रिलैक्स हो जाइये।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें