फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवॉर्ड फंक्शन में 'धुरंधर' के इस एक्टर की वजह से असहज हुईं 'अंगूरी भाभी'; जानिए ऐसा क्या हुआ?

Thu, 18 Dec 2025 04:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shubhangi Atre Video: सोशल मीडिया पर सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं!' फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे काफी असहज दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे कंधे से 'धुरंधर' के एक्टर का हाथ हटाती दिख रही हैं।
विज्ञापन
शुभांगी अत्रे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित कॉमेडी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं!' में शिल्पा शिंदे के शो छोड़ने के बाद अंगूरी भाभी की भूमिका शुभांगी अत्रे ने बखूबी निभाई। लोगों को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई। हाल ही में शुभांगी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक अवॉर्ड फंक्शन का है। इसमें वे काफी असहज हैं। वीडियो में उनके साथ एक्टर राकेश बेदी दिख रहे हैं।

विज्ञापन

शुभांगी अत्रे-राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे राकेश बेदी और शुभांगी
मुंबई में कल बुधवार रात 25वें आईटीए अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। इसमें कई टीवी जगत के एवं फिल्मी सितारे भी शामिल हुए। शुभांगी अत्रे भी इसमें शिरकत करने पहुंचीं। उनके अलावा राकेश बेदी भी दिखे, जो इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' को लेकर तारीफ बटोर रहे हैं। राकेश बेदी ने रेड कार्पेट पर पैपराजी को पोज दिए। इसी फंक्शन में राकेश बेदी और शुभांगी अत्रे की मुलाकात हुई, फिर दोनों साथ में फोटोग्राफर्स को पोज देने लगे। मगर, इसी दौरान ऐसा मूमेंट आया, जब शुभांगी अत्रे काफी असहज नजर आईं।
 

क्यों असहज हो गईं शुभांगी अत्रे?
दरअसल, हुआ यह कि जिस वक्त शुभांगी के साथ राकेश बेदी पैपराजी को पोज दे रहे थे, तब उन्होंने एक्ट्रेस के कंधे पर हाथ रख दिया। उन्होंने शुभांगी के कंधे पर इस तरह हाथ रखा कि वे अनकंफर्टेबल हो गईं और तुरंत राकेश बेदी का हाथ अपने कंधे से हटाया। यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन

नेटिजन्स ने क्या कहा?
शुभांगी बेशक अनकंफर्टेबल हो गईं, मगर उन्होंने यह किसी को महसूस नहीं होने दिया और चेहरे पर मुस्कुराहट बरकरार रखी। इस वीडियो पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स शुभांगी की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने परिस्थिति को काफी अच्छी तरह संभाला। कुछ यूजर्स राकेश बेदी को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग राकेश बेदी का बचाव कर रहे हैं कि उनका इरादा गलत नहीं होगा। उन्होंने अनजाने में इस तरह कंधे पर हाथ रख दिया होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें