सोनी टीवी के चर्चित सीरियल 'बेहद' में नया रोमांच आने को है। एक तरफ माया जेल में बंद है, तो दूसरी तरफ अर्जुन और सांझ शादी कर चुके हैं। खबर है कि इस सीरियल में रोमांच का तड़का लगाने के लिए फिर से गैप लिया जा रहा है, जो 4 सालों का होगा।
'बेहद' में आए इस बदलाव के लिए नई टीम मेंबर ने अब सेट पर एंट्री ली है। जी हां, अब अर्जुन-सांझ पैरेंट बन चुके हैं और 4 साल के गैप के बाद उनकी बेटी भी बड़ी हो गई है।
इंस्टाग्राम पर अयान का रोल कर रहे सुमित भारद्वाज ने इससे जुड़ी तस्वीर भी पोस्ट की है।
All set for new beginning in beyhadh family..🥃
A post shared by Sumit Bhardwaj (@summitbhardwaj) on Sep 16, 2017 at 2:19am PDT
गौरतलब है कि सोनी टीवी का ये शो टीआरपी चार्ट में हमेशा बेहतर प्रदर्शन करता रहा है। इस शो में जेनिफर विंगेट लीड रोल में हैं, तो कुशाल टंडन और अनेरी वजानी उनका साथ दे रहे हैं। शो में सुमित भारद्वाज अयान का रोल कर रहे हैं, जो अर्जुन उर्फ कुशाल टंडन के छोटे भाई बने हैं। ये शो मोहब्बत और सनक पर आधारित साइको शो है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।