बेहद 2 के लिए शिविन और जेनिफर की एक साथ पहली शूटिंग आउटडोर में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर थी। इस शूटिंग के दौरान शिविन उस वक्त रियल लाइफ हीरो बनकर सामने आए, जब उन्होंने जेनिफर को बिल्डिंग से गिरने से बचाया। जब दोनों शूटिंग कर रहे थे तो जेनिफर ने हारनेस (शरीर में बंधी रस्सी) पहन रखी था और वह कंस्ट्रक्शन साइट के मजदूरों वाली लिफ्ट में थीं। अचानक इस लिफ्ट का नियंत्रण बिगड़ गया और वो टॉप फ्लोर से नीचे गिरने लगीं। जेनिफर का हारनेस भी लिफ्ट में फंस गया था और वो इसके साथ खिंची चली जा रही थी। तभी शिविन उनके बचाव में कूदे और उन्हें गिरने से बचा लिया। इस दौरान उनके हाथ में भी चोट लग गई थी लेकिन उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी।