फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल का दूल्हा 18 साल की दुल्हन, 'यह शो बाल विवाह को प्रमोट नहीं करता'!

Thu, 17 Aug 2017 11:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
पहेरदार पिया की
विज्ञापन
'पहरेदार पिया की' टीवी शो अभी तक टेलीविजन का सबसे ज्यादा विवादों से घिरा हुआ शो है। अपनी कहानी को लेकर ये शो शुरू से ही विवादों में फंसा हुआ है। शो अब एक बार फिर से सुर्खियों में आता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


अब मामला है शो की टाइमिंग का। दरअसल ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कंप्लेंट काउंसिल (BCCC) ने सोनी चैनल को इस शो को शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि शो को लेट नाइट स्लॉट में शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। फिलहाल ये शो 8:30 बजे आता है। समय में बदलाव होने के बाद ये शो 10 बजे आएगा। 

इतना ही नहीं मेकर्स के एक और आदेश दिया गया है। टाइम आगे बढ़ाने के साथ-साथ कहा गया है कि शो के दौरान एक स्क्रॉल चलाया जाए जिसमें लिखा हो कि 'यह शो बाल विवाह की प्रथा को प्रमोट नहीं करता'। 
विज्ञापन


पढ़ें- हुनर की कमी या कुछ और, आखिर छोटा पर्दा क्यों चुरा रहा है बॉलीवुड फिल्मों के सीन

दरअसल इस शो में एक 18 साल की लड़की और 9 साल के लड़के की शादी दिखाई गई है। इसके चलते सोशल मीडिया पर शो की लगातार आलोचना हो रही है। हालांकि शो मेकर्स का कहना है कि लोग बिना देखे ही शो को जज कर रहे हैं। 

अगर इसे देखें तो उन्हें पता चलेगा कि इसमें किसी भी चीज को गलत तरीके से पेश नहीं किया गया है। हाल ही में शो मेकर्स ने अपना पक्ष रखने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी।
विज्ञापन


पढ़ें- 'पहरेदार पिया की' शो को बैन करने की मांग करने वाले जरा सुन लें 'ठकरानी सा' का जवाब

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें