फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो ‘बैटलग्राउंड 2’ में प्रतियोगी ने सुनाई दिल टूटने की कहानी, खेसारी लाल ने जले पर छिड़का नमक; कही कड़वी बात

Sat, 25 Apr 2026 11:08 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Battle Ground 2 Reality Show: हाल ही में रियलिटी शो ‘बैटल ग्राउंड’ का दूसरा सीजन शुरू हुआ है। इसमें भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बतौर जज, मेंटर नजर आ रहे हैं। हालिया रिलीज प्रोमो में वह एक प्रतियोगी का मजाक उड़ाते नजर आए। 
विज्ञापन
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@mxplayer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव बहुत बड़ा नाम हैं, उनको चाहने वालों की कमी नहीं है। फिल्मों में वह अपने राेमांटिक किरदारों के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन रियलिटी शो ‘बैटल ग्राउंड 2’ में वह एक प्रतियोगी की खत्म हो चुकी प्रेम कहानी पर हंसते दिखे। प्रतियोगी के जले पर नमक छिड़कते दिखे। जानिए, ऐसा क्या कहा खेसारी लाल यादव ने?  

प्रतियोगी ने सुनाया दिल टूटने का दर्द 

विज्ञापन

‘बैटल ग्राउंड 2’ में एक प्रतियोगी ने शो के सभी मेंटर के सामने अपने दिल टूटने का दर्द बयां किया। वह बोला, ‘वो मुझे छोड़कर चली गई। मैं उसके लिए एक ऑप्शन बनने की खूब कोशिश की। लेकिन अभी भी उसकी याद आती है। ’ इस पर एक जज ने दुख जताया।

खेसारी लाल यादव ने प्रतियोगी की हंसी उड़ाई
आगे खेसारी लाल यादव ने प्रतियोगी से कहा, ‘आप क्या उनका तीसरा ऑप्शन थे?’ इसके बार खेसारी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। बाकी जज भी हंसने पर मजबूर हो जाते हैं लेकिन प्रतियोगी का चेहरा पूरी तरह से उतर जाता है। कहीं ना कहीं खेसारी ने उस प्रतियोगी के दर्द को नहीं समझा और उसका मजाक बनाया। 
विज्ञापन

 


ये खबर भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने इंफ्लुएंसर अभिषेक मल्हान को किया रोस्ट, ‘बैटलग्राउंड 2’ में दिखा अलग अंदाज 

क्या है शो ‘बैटलग्राउंड’ का कॉन्सेप्ट?
‘बैटलग्राउंड 2’ एक इंडियन फिटनेस रियलिटी शो है। इसमें काफी मुश्किल शारीरिक और मानसिक टास्क प्रतियोगियों को पूरे करने पड़ते हैं। खेसारी लाल यादव, अभिषेक मल्हान के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी, शिखर धवन इस शो में बतौर जज, मेंटर नजर आ रहे हैं। यह शो 17 अप्रैल, 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें