स्टार प्लस के शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के अरनव सिंह रायजादा को आप अभी तक भुला नहीं पाए होंगे, उनके इस सीरियल को भी बेहद पसंद किया गया था। शो के फैंस को इस बात की जानकारी तो काफी पहले मिल गई थी कि ये शो एक बार फिर से वापसी कर रहा है लेकिन काफी समय से इंतजार कर रहे दर्शको के लिए एक और अच्छी खबर है कि इस सीरियल का गाना 'रब्बा वे' रिलीज किया गया है।
आप सोच रहे होंगे कि यो गाना तो पहले भी इस सीरियल में था फिर दोबारा रिलीज क्यो किया गया तो हम आपको बता दें कि 'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल के तीसरे सीजन में भी ये गाना है लेकिन बिल्कुल नए अंदाज में। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक बेहद अच्छा है। एक बार सुनने के बाद आप बार बार इसे सुनेंगे।
हाल में भी बरूण सोबती हॉटस्टार पर वेबसीरिज 'तन्हाइयां' में नजर और एक बार फिर फैन्स के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं था। उनकी और सुरभी ज्योती की जोड़ी भी काफी पसंद की गई। बरूण सोबती कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन उन्हें असल मायनो में पहचान इस प्यार को क्या नाम दूं से मिली।
अरनव सिंह रायजादा के रूप में वो हर घर में लोकप्रिय हो गए और खासकर उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग की तादाद बढ़ गई। कुछ दिनों पहले ही इसका टीजर भी आया था।
तो देर किस बात की यहां देखिए 'रब्बा वे'।