फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP WEEK 3: व्यूअरशिप गिरने के बाद भी पहले नंबर पर 'अनुपमा', स्टार प्लस के इस शो ने टॉप 5 में किया धमाका

Thu, 02 Feb 2023 02:49 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीआरपी लिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ब्रॉडकास्ट रिसर्च काउंसिल यानी बार्क ने हर हफ्ते की तरह साल के चौथे हफ्ते की टीआरपी जारी कर दी है। पिछले हफ्ते कौन सा सीरियल दर्शकों की पहली पसंद बना, इसका भी खुलासा हो गया है। हर बार टॉप पर जगह बनाने वाला स्टार प्लस का फेमस डेली सोप ‘अनुपमा’ इस हफ्ते भी पहले नंबर पर ही है। इसके साथ ही बहुत से शोज हैं, जिन्होंने बीते हफ्ते दर्शकों के दिलों पर राज किया है। तो चलिए बिना देर किए बताते हैं, इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में जगह?

विज्ञापन

अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा
पिछले एक साल से लोगों की पहली पसंद बने हुए शो अनुपमा ने इस बार भी अपनी बादशाहत कायम रखते हुए पहला स्थान हासिल किया है। शो की टीआरपी घटती बढ़ती रहती है, लेकिन इससे लिस्ट में कोई भी टक्कर नहीं दे पा रहा है। इस वक्त मेकर्स ने शो का पूरा ट्रैक छोटी अनु की तरफ घुमा दिया है। छोटी अनु की असली मां होने का दावा करने वाली माया ने अनुपमा और अनुज की जिंदगी में दिक्कतें पैदा कर दी हैं। इस हफ्ते 'अनुपमा' को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन्स मिले हैं।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: दिल थाम कर बैठ जाइए, अप्रैल में नहीं इस दिन थिएटर में आएगी करण जौहर की फिल्म

गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में' ने पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी टॉप 2 में अपनी जगह बनाई है। शो को 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। सीरियल में इन दिनों कई ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। गुम है किसी के प्यार में की कहानी में वीनू के लिए विराट पाखी का साथ देता है, जिससे सई को बहुत बुरा झटका लगता है। विराट का ऐसा बर्ताव देखकर सई ने अपना बेटा वापस लेने के लिए केस फाइल करने की ठान ली है।
 

ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : insta
ये रिश्ता क्या कहलाता है
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल इस बार भी टीआरपी चार्ट में तीसरे नबंर पर रहा है। इशका मतलब साफ है पिछले काफी समय से टॉप पांच की लिस्ट में जगह बनाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे इस शो की कहानी में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है। 'ये रिश्ता क्या कहालाता है'  को 2.5 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। अक्षु और अभिमन्यु की कहानी में लीप के बाद अब तक काफी उतार-चढ़ाव देखे जा चुके हैं। इसी को लेकर चल रहा ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
Bollywood Actor: आज अरबों की संपत्ति का मालिक है यह बच्चा, कभी गुजर-बसर के लिए बेचना पड़ा था कैमरा, पहचाना?

इमली - फोटो : social media
इमली
स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'इमली' की कहानी अब रोमांटिक होती जा रही है। दरअसल, सीरियल में इन दिनों अथर्व और इमली की नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं और यही दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में यह शो टॉप पांच की लिस्ट में चौथे स्थान पर बना हुआ है। दर्शकों के इसी प्यार के कारण इस हफ्ते 'इमली' को 2.2  मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

पंड्या स्टोर - फोटो : social media
पंड्या स्टोर
स्टार प्लस के सीरियल 'पंड्या स्टोर' ने टॉप पांच की लिस्ट में धमाकेदार वापसी की है। इस वक्त इस सीरियल में काफी लंबे समय बाद चारों पंड्या भाई एक ही छत के नीचे आ गए हैं, जिसका कारण उनकी मां की तबीयत खराब होना है। लेकिन ऐसा करने के कारण से घर में हर छोटी बात पर बवाल हो रहा है। मेकर्स का ऐसा करना उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है। इसी से टीआरपी में उछाल आया है। 'पंड्या स्टोर'  2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ पांचवें स्थान पर है।  
विज्ञापन

टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज: 
   सीरियल का नाम व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6. फाल्तू 2.1
7. बिग बॉस 16 2.1
8. कुमकुम भाग्य 1.9
9. ये है चाहतें 1.8
10. भाग्य लक्ष्मी 1.8
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें