फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बालिका वधु' मे मेरा होना चमत्कार से कम नहीं: शशांक

Wed, 09 Jan 2013 10:30 AM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलीविजन धारावाहिक 'बालिका वधु' में मुख्य भूमिका निभा रहे शशांक व्यास के लिए यह किरदार मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं था। वह मानते हैं कि उन्हें इस तरह के रोल को पाने के लिए बहुत अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ा था।
विज्ञापन


शशांक ने बताया, 'बालिका वधु' मेरे लिए एक चमत्कार के जैसा है। जब मुझे यह भूमिका मिली, तो मैं डर गया कि मैंने पर्याप्त संघर्ष नहीं किया है, इसलिए शुरुआत में मेरे ऊपर दबाव था।"

धारावाहिक के मशहूर कलाकारों में शामिल सुरेखा सिकरी, स्मिता बंसल और अनुप सोनी ने उन्हें काफी प्रोत्साहित किया। 26 वर्षीय शशांक का कहना है कि, मैं 'बालिका वधु' में श्रेष्ठ भूमिका में सबसे खराब अभिनेता हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं अपने किरदार के माध्यम से बहुत से अलग-अलग किरदार निभा रहा हूं, इसी वजह से यह श्रेष्ठ किरदार है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें