फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनी 'बालिका वधू' फेेम टीवी एक्ट्रेस, बेटे को दिया जन्म

Sun, 10 Dec 2017 02:21 PM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी एक्ट्रेस 'बालिका वधू' से हर घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस मालिनी कपूर के घर नया मेहमान आया है। 5 दिसंबर को मालिनी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि एक औरत के लिए मां बनना उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है।
विज्ञापन


घर में बच्‍चे की किलकारी गूंजने से उनका पूरा परिवार काफी खुश है। वे बेटे की मां बनी हैं। इसी के साथ मालिनी भी उन टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्हें मां बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस लिस्ट में 'दीया और बाती' फेम दीपिका सिंह, श्वेता तिवारी और सौम्या सेठ शामिल है।

साल 2014 में एक्टर अजय शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली मालिनी 'बालिका वधू' के अलावा 'यारों का टशन', 'साथिया', 'कुमकुम' आदि सीरियल में नजर आ चुकी हैं। मालिनी और अजय की मुलाकात 'लव यू जिंदगी' के सेट पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें