टीवी एक्ट्रेस 'बालिका वधू' से हर घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस मालिनी कपूर के घर नया मेहमान आया है। 5 दिसंबर को मालिनी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि एक औरत के लिए मां बनना उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है।
घर में बच्चे की किलकारी गूंजने से उनका पूरा परिवार काफी खुश है। वे बेटे की मां बनी हैं। इसी के साथ मालिनी भी उन टीवी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्हें मां बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस लिस्ट में 'दीया और बाती' फेम दीपिका सिंह, श्वेता तिवारी और सौम्या सेठ शामिल है।
साल 2014 में एक्टर अजय शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली मालिनी 'बालिका वधू' के अलावा 'यारों का टशन', 'साथिया', 'कुमकुम' आदि सीरियल में नजर आ चुकी हैं। मालिनी और अजय की मुलाकात 'लव यू जिंदगी' के सेट पर हुई थी।