फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविनाश मिश्रा: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की सक्सेस पार्टी में किया ईशा को प्रपोज? बोले- वीडियो अपलोड मत करना

Tue, 06 Oct 2026 12:22 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 Avinash Mishra On Eisha Singh: अविनाश मिश्रा ने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी जीतने के बाद मुंबई मेंसक्सेस पार्टी रखी। इसमें ईशा सिंह के लिए उन्होंने जो कहा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विजेता अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के रिश्तों के लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। ‘बिग बॉस 18’ के घर से शुरू हुई ये दोस्ती अब आगे बढ़ती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर दोनों का सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में क्या खास है ? 
अविनाश मिश्रा ने हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शो जीता है। इसके बाद एक्टर ने एक सक्सेस पार्टी रखी। इसमें  'बिग बॉस 18' की सह-प्रतिभागी ईशा सिंह भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ईशा को बेबी कहकर पुकारा। इसके साथ ही कहा ‘बेबी आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद आभारी और धन्य हूं कि ईशा मेरे जीवन में हैं, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं बेबी।’ हालांकि इसके बाद अविनाश ने वीडियो बनाने वाले से कहा कि यह वीडियो अपलोड मत कर देना भाई।'

Trending Videos

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का रिश्ता 
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का करीबी रिश्ता सबसे पहले 2024 में बिग बॉस 18 के दौरान पनपा। घर के अंदर उनकी दोस्ती खूब चर्चा का विषय बनी, जिससे उनके डेटिंग की अफवाहें लगातार फैलती रहीं। अविनाश ने शो में ईशा के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त किया था, जबकि ईशा ने हमेशा अपने रिश्ते को एक मजबूत दोस्ती बताया। 2026 की शुरुआत में  दोनों ने अपनी सगाई की खबरों को भी खारिज कर दिया गया था। दोनों अभिनेताओं ने स्पष्ट किया था कि तस्वीरें एक प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा थीं।

विज्ञापन

अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता - फोटो : इंस्टाग्राम

 खतरों के खिलाड़ी 15 के बने विनर

  • अविनाश मिश्रा ने  स्टंट आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का खिताब जीता।
  • शो के अंत में ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर उन्होंने यह ट्रॉफी अपने नाम की। 
  • उनकी जीत के बाद मुंबई में एक भव्य सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया।
  • इस पार्टी में शिल्पा शिरोडकर, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, हर्ष गुजराल और गौरव खन्ना शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें