फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asim Riaz: अली गोनी संग रमजान के पाक महीने में सऊदी पहुंचे असीम रियाज, उमराह के लिए अपनाया यह लुक

Fri, 24 Mar 2023 03:30 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट असीम रियाज और अली गोनी उमराह के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

विज्ञापन
Asim Riaz Aly Goni - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आने वाले एक्टर और मॉडल असीम रियाज एक जाने माने सेलिब्रिटी हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं, आज से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है, तो इस बीच असीम रियाज सऊदी अरब के मक्का मदीना में उमराह के लिए पहुंचे हैं। असीम के साथ टीवी कलाकार अली गोनी भी साथ में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


असीम ने अली संग साझा की तस्वीर
दरअसल, हाल ही में मॉडल असीम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में असीम के साथ अली गोनी भी हैं। दोनों ही कलाकार प्लेन में बैठे हुए हैं और उमराह के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए असीम ने कैप्शन में लिखा है-रमजान मुबारक अल्लाह हू अकबर। दोनों ही कलाकार सऊदी अरब जाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। असीम की इन तस्वीरों पर उनके फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-रमजान मुबारक सभी को। वहीं, बॉलीवुड की एक्ट्रेस जरीन खान ने भी असीम के पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा-माशाह अल्लाह, दुआ में याद रखना रमजान मुबारक। 



बिग बॉस 13 में नजर आए थे असीम
आपको बता दें कि असीम रियाज और अली गोनी सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आ चुके हैं। असीम रियाज को इस शो के चलते अच्छी पहचान हासिल हुई है। एक्टर शो के फाइनल तक पहुंचे थे। हालांकि उन्हें दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला से हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही कलाकार शो में अक्सर नोकझोंक करते हुए देखे गए थे। साथ ही असीम पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के साथ शो के दौरान रिलेशनशिप में आ गए थे। कपल एक दूसरे के साथ अक्सर देखे जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑन स्क्रीन लिप टू लिप किस कर इमरान हाशमी ने मचाया तहलका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें