फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफेयर की अफवाहों के बीच अभिषेक-अशनूर ने साथ बनाई रील, देखकर खुश हुए फैंस; बोले- आ गई अभिनूर की पहली रील

Fri, 16 Jan 2026 11:11 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ashnoor Kaur And Abhishek Bajaj Viral Reel: शुक्रवार को अचानक टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर और एक्टर अभिषेक बजाज ने एक रील फैंस के साथ शेयर की। फैंस ने इसे खूब पसंद किया। लेकिन इस रील ने इनके लिंकअप की खबरों को फिर से हवा दे दी। जानिए, क्यों सामने आई थीं ये खबर?

विज्ञापन
अशनूर कौर और अभिषेक बजाज ने साथ बनाई रील - फोटो : इंस्टाग्राम@ashnoorkaur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 में में टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर और एक्टर अभिषेक बच्चन ने हिस्सा लिया था। शो में इनके बीच की केमिस्ट्री की काफी चर्चा रही। इनके लिंकअप की खबरें शो खत्म होने के बाद भी आती रहीं। इन्हीं अफवाहाें के बीच शुक्रवार को अशनूर और अभिषेक ने फैंस को सरप्राइज दिया। साथ में एक रील बनाकर शेयर की। इस रील पर फैंस ने भी खूब रिएक्शंस दिए। 

साथ में अशनूर और अभिषेक ने किया डांस

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर और एक्टर अभिषेक बजाज ने जो रील इंस्टाग्राम पर शेयर की, उसमें दोनों डांस कर रहे हैं। डांस के दौरान इनके बीच की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। दोनों की इस रील काे देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। अभिषेक ने इस रील पर एक फनी कमेंट किया है। उन्होंने अशनूर को प्यार से ‘पिद्दी’ कहा है। 
 




फैंस को लिंकअप की खबरों पर हुआ यकीन 
एक तरफ कुछ फैंस ने लिखा कि आखिरकार अभिनूर (अशनूर और अभिषेक) की रील उन्हें देखने को मिल ही गई। वहीं इस रील को देखकर कुछ फैंस को लिंकअप की खबरों पर यकीन सा होने लगता है। इसी तरह के मिक्स रिएक्शन फैंस ने एक्टर्स की इस रील पर दिए हैं।
विज्ञापन



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें