फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के घर से बेघर हुए असीम

Sat, 17 Nov 2012 12:17 PM IST
- नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस 6 के घर में चौथे सप्ताह आज नॉमिनेट सदस्यों का घर से बेघर होने का दिन था। ऐसे में बिग बॉस ने अपनी रणनीति के चलते इस सप्ताह दो सदस्यों को घर से निकालने की घोषणा की थी। इस सप्ताह नॉमिनेशन में चार सदस्य थे- संपत पाल, असीम त्रिवेदी, करिश्मा कोटक और सपना भावनानी।
विज्ञापन


बिग बॉस के घर में चार सप्ताह पूरे होने से पहले ही पिताजी के देहांत के कारण करिश्मा को बीच में ही बिग बॉस के घर को अलविदा कहना पड़ा। इसके बाद तीन नॉमिनेट सदस्यों में सबसे ज्यादा बिग बॉस के घर से बेघर होने की उम्मीद असीम की थी क्योंकि कलर्स पर राजनीतिक पार्टियों का असीम को घर से बेघर करने का भी खूब दबाव था।

बहरहाल, असीम त्रिवेदी ने बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया है। अब देखना होगा कि घर से बेघर होकर असीम क्या कुछ नया करने वाले हैं और असीम को घर से बेघर होने पर सपना किसे अपना भाई बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें