बिग बॉस में एक बड़ा ट्वीस्ट आया है। बिग बॉस के घर से अरमान कोहली की छुट्टी हो गई है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों में घिरे अरमान कोहली बिग बॉस 7 से बाहर कर दिए गए हैं। अरमान को बिग बॉस के विजेता के रूप में देखा जा रहा था।
अरमान के बिग बॉस के घर से जाने की बड़ी वजह जनता के वोट न मिलना रहा है। इसके पीछे अरमान की खराब हुई इमेज को जिम्मेदार माना जा रहा है।
सोफिया की शिकायत के बाद अरमान कोहली को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही उनकी इमेज लगातार बुरी बनी रही।
अरमान के पहले इसी हफ्ते कुशाल टंडन भी बिग बॉस से बाहर हो गए थे।
अब शो के अंदर संग्राम सिंह, एजाज अहमद, गौहर खान, एंडी और तनीषा मुखर्जी बचे हैं।