राजेश खन्ना की प्रेमिका यानी अनीता आडवाणी आज बिग बॉस में परेशानी का शिकार हो सकती हैं। रोचक होगा आज का एपीसोड।
'बिग बॉस' के घर में अरमान का व्यवहार जन्नतवासियों को काफी परेशान कर रहा है। कुशाल और गौहर से झगड़े के बाद अरमान अब अनीता आडवानी से लड़ाई मोल लेंगे।
शाम को जब 'बिग बॉस' कैप्टन तनीषा से जब अपने घर से ऐसे सदस्यों का चुनाव करने को कहेंगे जिसे जहन्नुम में जाने से बचाया जा सके।
इसके बाद काफी मंत्रणा के बाद अनीता को सेव किया जाएगा। जिस पर अरमान चिड़ जाएंगे। अरमान कहेंगे कि वह बचाव के योग्य हैं।
अरमान कहेंगे कि वह जहन्नुम में एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त पहले ही बिता चुके हैं इसलिए किसी और को वहां भेजा जाए। अनीता को अरमान का एटीट्यूट जरा भी पसंद नहीं आएगा।
वह कहेंगी कि यदि जरूरत होगी तो वह खुद ही जहन्नुम में रहने के लिए चली जाएंगी।इस नौंकझोंक और झगड़े के बाद क्या निष्कर्ष निकलेगा और 'बिग बॉस' क्या नया ट्विस्ट लाएंगे ये देखना रोचक होगा।