फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरहान बहल होस्ट करेंगे `फियर फैक्टर’

Sat, 30 Mar 2013 05:22 PM IST
फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पर एक्शन और रोमांच की दुनिया परोसने का दावा करने वाले चैनल बिग आरटीएल थ्रिल का पहला शो `फियर फैक्टर-डर से टक्कर' लांच हो गया है।
विज्ञापन


इस इंटरनेशनल प्रोग्राम को हिंदी में डब करके दिखाया जा रहा है, जिसे होस्ट कर रहे हैं फेमस टीवी एक्टर अरहान बहल।

शो के बारे में अरहान बताते हैं कि शो में यूके, यूएस और रूस के सीजन दिखाए जाएंगे।

इनमें हर बार अलग-अलग लोग शामिल होंगे। जैसे कि कभी भाई-बहन की जोड़ी, तो कभी दोस्त या कभी एक्स लवर्स।

अरहान ऑनस्क्रीन होस्टिंग करेंगे और शो में क्या होने वाला है या क्या हुआ आदि को दर्शकों को समझाते हुए शो को वे आगे बढ़ाएंगे।

अरहान को दर्शकों ने टीवी के फैमिली शो `प्रतिज्ञा' में देखा था। अब वे एक्शन का साथ निभा रहे हैं।

अरहान कहते हैं, `एक्शन मुझे पसंद है। पर मुझे रीडिंग का भी शौक है। मैं गिटार भी बजा लेता हूं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें