फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कपिल शर्मा के शो में अब नहीं दिखाई देंगे सिद्धू, अर्चना पूरन सिंह के इस ट्वीट ने खोला राज

Thu, 21 Feb 2019 04:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पुलवामा हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के विवादित बयान के बाद खबर आई की उन्हें शो से हटा दिया गया है। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार सिद्धू का विरोध हो रहा है। हाल ही कपिल शर्मा शो के कुछ प्रोमो रिलीज किए गए उसमें सिद्धू की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह बैठी नजर आईं। इसके बाद ये कयास लगाया जाने लगा कि सिद्धू को हटाकर अर्चना को इस शो का जज बना दिया गया है। इस बीच अर्चना पूरन सिंह एक ट्वीट आया है जो ये इशारा कर रहा कि वो अब आधिकारिक तौर पर कपिल का शो ज्वाइंन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' पर फिल्म 'लुका छुपी' की टीम स्टार कास्ट प्रमोशन के लिए पहुंची। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने सेट पर खूब मस्ती की। लेकिन इस बीच सबकी निगाहें सिद्धू की कुर्सी पर थीं जहां उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह बैठी थीं।
 

अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस ऐपिसोड की शूटिंग के दौरान अर्चना ने एक ट्वीट भी किया। अर्चना ने उस ट्वीट में लिखा, 'कपिल शर्मा संग तस्वीर शेयर की और लिखा , 'कपिल शर्मा शो के सेट में... किंग ऑफ कॉमेडी के साथ शूट, सेल्फी ब्रेक, एक नई शुरुआत।'
 


 

Kapil Sharma Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
इस ट्वीट के बाद अब दर्शक कह रहे हैं कि उन्होंने सिद्धू को परमानेंट रिप्लेस कर दिया है। हालांकि जब इस बात को लेकर सिद्धू से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि मैं अपने राजनीतिक काम-काज में व्यस्त हूं, इसलिए मैंने शो से ब्रेक लिया है।

ashok pandit
हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने कपिल शर्मा शो के निर्माता सलमान खान से गुजारिश की थी कि वे सिद्धू को शो हटा दें। अशोक पंडित ने सलमान खान से ट्वीट के जरिए कहा है कि वह अपने शो द कपिल शर्मा शो से सिद्धू को बाहर कर दें।
विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले के बाद कहा था कि आतंक का कोई धर्म नहीं होता है। इसके लिए पूरे देश को दोषी नहीं माना जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें