फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archana Puran Singh: कपिल शर्मा शो के बाद अब यहां ठहाके लगाती दिखेंगी अर्चना, शेखर सुमन के साथ आएंगी नजर

Thu, 12 May 2022 07:42 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्चना पूरन सिंह बहुत जल्द एक नया शो लेकर आने वाली हैं। ये शो काफी जबरदस्त होने वाला है। जिसमें वह शेखर सुमन के साथ ठहाके लगाती नजर आएंगी।

 
विज्ञापन
अर्चना पूरन सिंह, शेखर सुमन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द कपिल शर्मा शो टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो है। इसमें अर्चना पूरन सिंह ठहाके लगाती नजर आती हैं। किसी को हंसी आ रही हो या नहीं लेकिन अर्चना को हंसते हुए देखकर हर कोई हंसने लगता है। अर्चना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह शेखर सुमन के साथ किसी शो के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। लगता है ये शो काफी जबरदस्त होने वाला है। लेकिन क्या इसके लिए अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा का शो छोड़ सकती हैं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने फैंस को बता रही हैं कि वह अकेली नहीं बल्कि शेखर सुमन के साथ एक शो लेकर आने वाली हैं। इसके अलावा शो को लेकर कोई खास जानकारी साझा नहीं की गई है। वीडियो के सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

अर्चना पूरन सिंह - फोटो : social media
कमेंट सेक्शन में फैंस अर्चना से इस शो के बारे में और जानकारी मांग रहे हैं। बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान शेखर सुमन ने बताया कि यह कोई और नहीं बल्कि 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' है। इस शो को पहले शेखर सुमन और नवजोत सिंह सिद्धू जज करते थे, लेकिन बाद में अक्षय कुमार इस शो को जज करने लगे थे।
विज्ञापन

ऐसा दूसरी बार होने जा रहा है जब अर्चना पूरन ने नवजोत सिंह सिद्धू को रिप्लेस किया है। खबरों के मुताबिक कपिल शर्मा शो का तीसरा सीजन जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। इस शो की शूटिंग भी खत्म होने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें