फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का का हर महत्वाकांक्षी महिला के लिए आश्वासन, "अपना टाइम भी आएगा"

Thu, 15 Oct 2020 02:57 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जी टीवी के नए धारावाहिक ‘अपना टाइम भी आएगा’ की लीड कलाकार से रूबरू होने का मौका। इसके साथ ही आप जीत सकते हैं आकर्षक उपहार।
विज्ञापन
अपना टाइम भी आएगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन


जब जागो तब सवेरा, वाला जीवन जीने वाली आंखों में भी तमाम सपने होते हैं। ये सपने देखते तो तमाम लोग हैं, लेकिन इन्हें सच करने के लिए लगातार मेहनत करने वाले बिरले ही होते हैं। चुनौती तब और बड़ी हो जाती है, जब ये कामयाबी हासिल करने के लिए संसाधन न मिलें । तब सबसे बड़ा संबल बनता है हौसला। बिना वांछित संसाधनों के सिर्फ हौसले और हिम्मत से कामयाबी पाने वाले ऐसे ही युवाओं के लिए हम ला रहे हैं एक खास मौका।

ये मौका है अपनी मेहनत और मशक्कत की कहानियां दुनिया को बताने का और साथ ही टेलीविजन की मशहूर शख्सियत अनुष्का सेन से रूबरू होने का। अगर आपने भी संसाधनों की कमी के बावजूद अपने सपनों की सफल उड़ान भरी है तो ये खास मौका आपके लिए भी हो सकता है। उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों से पांच ऐसे कमाल के लोगों को चुनकर अमर उजाला रूबरू कराएगा टेलीविजन की दुनिया की इस मशहूर हस्ती से।
विज्ञापन


जी टीवी पर जल्द ही प्रसारित होने वाले सीरियल 'अपना टाइम भी आएगा' में मुख्य भूमिका निभाने वालीं टेलीविजन दुनिया की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का सेन इस धारावाहिक में रानी के किरदार के रूप में नजर आएंगी। इसकी कहानी वास्तविकता और उतार चढ़ाव से इतनी भरपूर है कि आप इसे देखकर हैरान रह जाएंगे। आप देखेंगे कि कैसे एक बेटी आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों से जूझते हुए अपने सपनों की तरफ अग्रसर होती है और समाज उसके रास्ते में रूकावटें तो पैदा करता है, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारती।
विज्ञापन


अनुष्का सेन से आपकी ये मुलाकात 'अमर उजाला' करवाने जा रहा है, 17 अक्तूबर को शाम पांच बजे। रानी का किरदार निभाने वाली अनुष्का सेन हमारे साथ लाइव रहेंगी और साथ ही लाइव होंगे उत्तर प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ और प्रयागराज से चुने हुए वो प्रतिभागी जिन्होंने आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न न होने के बाद भी समाज के बंधनों से खुद को अलग करके सफलता की नई परिभाषाएं रची हैं। इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 'अमर उजाला' के यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेजों से किया जाएगा। 'अमर उजाला' इस कार्यक्रम के दौरान जुड़ने वाले सौभाग्यशाली दर्शकों को आकर्षक उपहार भी देने जा रहा है।, तो जुड़िए इस मुहिम से आपको इसका आमंत्रण है। समय याद रखिएगा – 17 अक्तूबर शाम पांच बजे, ‘अमर उजाला’ के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर।

17 अक्तूबर को लाइव शो से जुड़ने के लिए लाइक व सब्सक्राइब करें
www.facebook.com/Amarujala
https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें