फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kohrra 2: 'कोहरा 2' देखकर अनुराग कश्यप ने लिखी दिल की बात, 'बॉर्डर 2' की एक्ट्रेस की तारीफ की

Thu, 12 Feb 2026 10:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anurag Kashyap On Kohrra 2: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने 'कोहरा सीजन 2' का रिव्यू किया है। उन्होंने बताया है कि यह शो उन्हें कैसा लगा है।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप, मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने सुदीप शर्मा और उनके शो कोहरा सीजन दो की तारीफ की है। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अनुराग ने बताया कि शो देखने के बाद वह रो पड़े। उन्होंने मोना सिंह और बरुण सोबती की परफॉर्मेंस को भी शानदार बताया। उन्होंने 'बॉर्डर 2' की अभिनेत्री मोना सिंह की अदाकारी के बारे में भी लिखा है।
विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने किया शो का रिव्यू
अनुराग ने शो का एक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कोहरा सीजन दो का रिव्यू किया और सुदीप की तारीफ की। अनुराग ने लिखा, 'इसे देखना बंद नहीं कर सका। सुदीप शर्मा भारत के पहले शो रनर हैं, जिनके पास अब दो बेहतरीन शो के दो बेहतर दूसरे सीजन हैं। पहला 'पाताल लोक' और अब 'कोहरा'। कहानी कहने का तरीका बहुत अच्छा है, जो खुलने में समय लेता है। किरदारों को सांस लेने देता है। रहस्य सुलझाने की कोई जल्दी नहीं है। इस प्रोसेस में ऐसे लोगों का एक पूरा शहर सामने आता है जिन्हें थेरेपी की जरूरत है, जिसमें इसके हीरो भी शामिल हैं।'
 

अनुराग कश्यप - फोटो : एक्स
बेहतर राइटिंग की तारीफ की
अनुराग कश्यप ने आगे लिखा 'इससे मुझे बहुत उम्मीद मिली है। इसे मिस नहीं किया जा सकता और यह वर्ल्ड-क्लास है। बहुत समय से इससे बेहतर राइटिंग नहीं देखी। नेटफ्लिक्स को बधाई दी कि उन्होंने अपनी भाषा को वैसे ही रहने दिया और अपने माहौल के साथ नहीं बदला। सिनेमैटोग्राफी, म्यूजिक, परफॉर्मेंस, हर एक डिपार्टमेंट तारीफ का हकदार है। यह बहुत अच्छा होने वाला है।'
विज्ञापन

'कोहरा' सीजन दो की स्टारकास्ट
यह शो 11 फरवरी को अपने दूसरे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापस आ गया है। कोहरा में एक नई मर्डर इन्वेस्टिगेशन है। इसमें मोना सिंह एक पुलिस की भूमिका में हैं। सुदीप और फैसल रहमान इसके निर्देशक हैं। 'कोहरा' सीजन दो में रणविजय सिंह, अनुराग अरोड़ा और पूजा भामरा भी अहम रोल में हैं। इसे सुदीप ने सौरभ मल्होत्रा, मनुज मित्रा और टीना थरवानी के साथ प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें