फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 32 : टीआरपी की जंग में सीरियल ‘अनुपमा’ अव्वल, जानिए स्मृति ईरानी के शो को मिली कौन सी जगह?

Thu, 21 Aug 2025 05:35 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

32वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है। इस हफ्ते ‘अनुपमा’ सीरियल ने लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है। जबकि स्मृति ईरानी के सीरियल  ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की टीआरपी घट गई है। जानिए, इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बाकी सीरियल को कौन सी जगह मिली है?

विज्ञापन
सीरियल 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीआरपी लिस्ट एक पैमाना है, जिसके जरिए पता चलता है कि कौन सा सीरियल दर्शकों के बीच पॉपुलर है। 32वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इस बार टॉप पोजिशन पर रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ ने कब्जा किया है। एक चर्चित कॉमेडी शो ने भी टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बेहतर की है।

‘अनुपमा’ का फैमिली ड्रामा कर गया काम 

विज्ञापन

इन दिनों रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ में खूब फैमिली ड्रामा चल रहा है। लगता है कि यह फैमिली एंगल दर्शकों को पसंद आया है। 32वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ सीरियल को 2.2 की टीआरपी मिली है। इस टीआरपी के साथ यह टॉप पोजिशन पर है। 

दूसरे नंबर पर चर्चित कॉमेडी सीरियल, तीसरे पर रहा ये शो
32वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को जगह मिली है। इसकी टीआरपी 2.0 रही है। जल्द ही इस सीरियल में एक नई फैमिली की एंट्री भी होने वाली है। यह सीरियल लगभग 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इसमें दिलीप जोशी जेठालाल के लीड रोल में नजर आते हैं। तीसरे नंबर पर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ है। इस बार इस सीरियल की टीआरपी 1.9 है।  

ये खबर भी पढ़ें: Smriti Irani: स्मृति ईरानी और रुपाली गांगुली की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, लिस्ट में ये एक्ट्रेसेस भी शामिल
विज्ञापन


टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह पर है स्मृति ईरानी का सीरियल? 
25 साल बाद स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने वापसी की। जब इस सीरियल ने वापसी की तो टीआरपी लिस्ट में पहले ही हफ्ते में टॉप पर जगह बनाई। लेकिन 32वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसको चौथा स्थान मिला है। सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की टीआरपी इस हफ्ते 1.8 है। टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ ने जगह बनाई है। इसकी टीआरपी इस हफ्ते 1.7 रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें