टीम के साथ राजन शाही
- फोटो : Insatagram- @rajan.shahi.543
पिछले कुछ दिनों में टीवी इंडस्ट्री पर कोरोना का कहर बुरी तरह टूटा है। 'इंडियन आइडल 12' के होस्ट आदित्य नारायण भी कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं, 'डांस दीवाने 3' रियलिटी शो के 18 क्रू मेंबर्स को भी हाल ही कोरोना हो गया था। वहीं, टीवी स्टार्स नारायण शास्त्री और अबरार काजी भी कोरोना की चपेट में हैं। बता दें कि राजन शाही अनुपमा सीरियल के प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'प्रतिज्ञा 2' जैसे शोज को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।