अंकिता लोखंडे और तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरों का कोलाज
अंकिता ने इंस्टाग्राम पर तेजस्वी के साथ अपनी कुछ खूबसूरत यादों का एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा, 'लव यू तेजस्वी, तुम मेरी हो।' इसके साथ उन्होंने दिल और किस वाले इमोजी भी बनाए। दरअसल, ये तस्वीरें उनके शो 'सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स' के सेट की हैं, जहां दोनों मस्ती करती और गले मिलती नजर आ रही हैं।