अंकिता का पोस्ट
अंकिता ने इंस्टाग्राम पर विक्की के लिए एक प्यारा संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, 'मुझे तुम पर बहुत गर्व है @realvikasjainn। तुम्हारा हर कदम और हर सफलता मुझे बहुत खुशी देती है। 'हक' फिल्म के सह-निर्माता के रूप में तुम्हारी मेहनत और लगन साफ दिखती है।' इसके साथ ही अंकिता ने फिल्म की पूरी टीम को भी बधाई दी और लिखा, 'विनीत सर, यामी, इमरान हाशमी, वर्तिका सिंह, संदीप, विशाल, जूही और पूरी टीम को धन्यवाद। आप सभी को शुभकामनाएं। यह फिल्म लोगों के दिलों को छूएगी। मैं इसे 7 नवंबर को सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्साहित हूं।'
अंकिता और विक्की के बारे में
अंकिता और विक्की ने तीन साल तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2021 में शादी की थी। दोनों को टीवी इंडस्ट्री का सबसे पसंदीदा जोड़ा माना जाता है। दोनों 'बिग बॉस 17' में भी एक साथ नजर आए थे, जहां उनके रिश्ते की कई बार परीक्षा हुई, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल को पार किया।
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने की यूट्यूब व्लॉग की शुरुआत, फराह खान के कुक दिलीप को किया याद, क्या है खास