फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया के टॉप 1%: अनिल कपूर और फराह खान ने क्यों मांगी गीता से माफी? स्टंट प्रोफेशनल के समर्थन में आए सेलेब्स

Thu, 05 Nov 2026 11:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Geeta Tandon: हाल ही में स्टंट प्रोफेशनल गीता टंडन ने अपने साथ हुए बुरे बर्ताव के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा।
  • उनकी पोस्ट सामने आने के बाद अनिल कपूर और फराह खान ने उनसे माफी मांगी है।
  • गीता टंडन को कई सेलेब्स का समर्थन मिला है।
विज्ञापन
अनिल कपूर, फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल कपूर और फराह खान ने स्टंट प्रोफेशनल गीता टंडन से माफी मांगी है। गीता ने 'इंडिया के टॉप 1%' के सेट पर अपने साथ हुए कथित बुरे बर्ताव के बारे में बात की थी। गीता का दावा था कि उन्हें और उनके बेटे को बिना किसी सही जानकारी के लगभग नौ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इंस्टाग्राम पर उनके इस पोस्ट के बाद दोनों सेलिब्रिटीज ने जवाब दिया। अनिल कपूर ने खेद जताया, जबकि फराह खान ने स्पष्ट किया कि उन्हें पता ही नहीं था कि गीता टंडन सेट पर इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने मांगी माफी
इस रियलिटी शो को होस्ट करने वाले अनिल कपूर ने खुद गीता टंडन की पोस्ट पर जवाब दिया और उनकी निराशा को समझा। उन्होंने लिखा, 'गीता जी, यह सुनकर मुझे सच में बहुत दुख हुआ। शो के होस्ट के तौर पर, मैं हमेशा यही चाहता हूं कि शो से जुड़े हर व्यक्ति को अच्छा महसूस हो और उनका सम्मान किया जाए। आप और आपके बेटे हमारे मेहमान बनकर आए थे। मुझे अफसोस है कि आपका अनुभव ऐसा रहा। मैं इस इंडस्ट्री में इतने लंबे समय से हूं कि जानता हूं कि सम्मान और गरिमा कितनी मायने रखती है। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि किसी को भी ऐसा लगे कि उनके साथ सम्मान से कम बर्ताव किया गया है। मैं आपके फीडबैक को गंभीरता से लेता हूं और इसे साझा करने के लिए आपका धन्यवाद करता हूं।'

फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या बोलीं फराह खान?
फराह खान, जो उस दिन शो की शूटिंग कर रही थीं, उन्होंने भी गीता से माफी मांगी और कहा कि उन्हें उनकी मौजूदगी के बारे में पता नहीं था। उन्होंने लिखा, 'गीता जी, माफी चाहती हूं। मुझे पता ही नहीं था कि आप वहां हैं। मैं शाम को दूसरे एपिसोड की शूटिंग कर रही थी। अगर मुझे पता होता, तो मैं आपको अपनी वैन में बिठा लेती। अगर अनिल को पता होता तो वह भी ऐसा ही करते। हम आपके और आपकी कड़ी मेहनत का बहुत सम्मान करते हैं।'

गीता टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
गीता ने लगाए आरोप
सोशल मीडिया पर दोनों सेलेब्स की माफी तब आई जब स्टंट प्रोफेशनल गीता ने 'इंडिया के टॉप 1%' के सेट पर हुए अपने परेशान करने वाले अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोडक्शन टीम ने उनसे और उनके बेटे से कई बार शो में मेहमान के तौर पर आने का अनुरोध किया था। हालांकि इसके लिए कोई भुगतान नहीं मिलना था, फिर भी वह मान गईं, क्योंकि उन्हें लगा कि इससे उन्हें कुछ पहचान मिल सकती है। उन्होंने इसके लिए अपना एक दिन का काम भी छोड़ दिया और अपने बेटे को शूटिंग के लिए गोवा से वापस बुला लिया था। गीता के अनुसार वे दोपहर 12:30 बजे सेट पर पहुंचे और उन्हें बताया गया कि उनका सेगमेंट कुछ ही घंटों में शूट कर लिया जाएगा। हालांकि, इंतजार लंबा होता गया और इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली कि उन्हें कब बुलाया जाएगा।
 
विज्ञापन

सेलेब्स ने किया गीता का समर्थन
गीता की पोस्ट को उन कलाकारों का भी समर्थन मिला, जिन्होंने उनके साथ काम किया है और फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को पहचाना है। 

तिलोत्तमा शोम ने एक भावुक नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने उन जोखिमों को याद किया जो टंडन ने कलाकारों के लिए स्टंट करते समय उठाए हैं। उन्होंने लिखा, 'प्रिय गीता, आपके साथ हर बार काम करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात रही है। हमारी तरफ से वजन उठाते हुए आपकी रीढ़ की हड्डी कई बार टूट चुकी है। आपका समर्पण और ईमानदारी बेमिसाल है! आप न केवल एक बेहतरीन स्टंट प्रोफेशनल हैं बल्कि एक बहुत ही शानदार इंसान भी हैं।'

भाग्यश्री ने भी इस बात पर जोर दिया कि फिल्म निर्माण से जुड़े हर व्यक्ति को बराबर सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने लिखा, 'एक फिल्म कैमरे के सामने और पर्दे के पीछे, सभी के बराबर योगदान से बनती है। किसी के भी साथ किसी भी तरह का अनादर नहीं होना चाहिए। मुझे यकीन है कि अगर उन्होंने आपको देरी का कारण बताया होता, तो आप उसे समझने की कोशिश करतीं। क्योंकि हम सभी जानते हैं कि सेट पर कभी-कभी ऐसी देरी हो जाती है। लेकिन, मुझे खुशी है कि आपकी कहानी में पूरी घटना को लेकर स्पष्टता है। मुझे उम्मीद है कि सेट पर मौजूद एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर इस मामले को गंभीरता से लेंगे।'

श्रिया पिलगांवकर ने भी इस घटना पर अपनी निराशा जताई और लिखा, 'मुझे बहुत खेद है, यह अस्वीकार्य है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें