फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव खंडेलवाल ने सबके सामने चला दिया ऐसा वीडियो, बीच में शो छोड़कर चल गईं गोविंदा की भतीजी

Tue, 03 Jul 2018 04:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ragini Khanna
विज्ञापन
फिल्म और टीवी के मशहूर एक्टर राजीव खंडेलवाल इन दिनों टॉक शो 'जज्बात' होस्ट कर रहे हैं। छोटे पर्दे के सितारे इस शो में बतौर मेहमान आते हैं और अपने जिंदगी के 'संगीन से लेकर नमकीन तक' के किस्से शेयर करते हैं। हाल ही में गोविंदा की भतीजी और एक्ट्रेस रागिनी खन्ना एक्टर करण वी ग्रोवर के साथ शो में पहुंचीं।
विज्ञापन


शो के बीच में राजीव खंडेवाल ने एक वीडियो चलाया। उसमें एक अनजान शख्स रागिनी खन्ना के बारे में बोल रहा था। वह शख्स कह रहा था कि रागिनी उन्हें छोड़ कर चली गईं जिसकी वजह से वह सदमे में है। वीडियो इफेक्ट्स की मदद से उस शख्स का चेहरा छुपा दिया गया था। रागिनी को वह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने वीडियो बंद करने को कहा मगर राजीव नहीं माने। नाराज होकर रागिनी सेट छोड़कर चली गईं। 


रागिनी को मनाने के लिए राजीव उनके पीछे भागे। उन्होंने कहा कि वह वीडियो असली नहीं है, बस एक प्रैंक है। मगर एक्ट्रेस को उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ। मायूस होकर राजीव को सेट पर लौटना पड़ा। थोड़ी देर बाद रागिनी लौटकर आईं और हंसने लगीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी राजीव के साथ मजाक किया था। अभी तक शो में राखी सावंत, एजाज खान, दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया, अदा खान, धीरज धूपर, बरुण सोबती, करण पटेल और आश्का गरोड़िया जैसे स्टार आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें