लाइफ ओके पर प्रसारित हो रहा शो 'अमृत मंथन' में सात साल का लीप आने वाला है। जी हां, अगम को रूद्राक्ष के मर्डर में इल्जाम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इधर अगम की पत्नी निमृत प्रेग्नेंट हैं।
सूत्रों के मुताबिक, 'अमृत मंथन' में सात साल का लीप आ जाएगा और दो नई बच्चियों की एंट्री होगी। इतना ही नहीं ऐसा माना जा रहा है कि अब लीप के बाद अगम को शो में मार दिया जाएगा और निमृत की बहन ओर दुश्मन अमृत के एक नए अवतार में मॉडर्न लुक में नजर आएगी।
गौरतलब है कि अमृत ने ही षड्यंत्र करके रूद्राथ का मर्डर किया है और उसके इल्जाम में वो अपनी बहन निमृत को फंसाना चाहती थी लेकिन अगम को लास्ट मोमेंट पर अमृत के प्लान के बारे में पता चल जाता है और वो रूद्राक्ष के मर्डर का इल्जाम अपने सिर ले लेता है और निमृत को जेल जाने से बचा लेता है।
इसी दौरान निमृत को डॉक्टर बताते हैं कि वो प्रेग्नेंट है। निमृत इसी खुशखबरी से अगर और उसके पिता के बीच की दूरियां कम कर देती है और पूरे परिवार को अमृत के षड्यंत्र के खिलाफ कर देती है।
अब देखना होगा कि शो में लीप आने के बाद अमृत का षड्यंत्र क्या होगा? क्या सचमुच शो में अगम को मरा हुआ दिखाया जाएगा। ये तो वक्त ही बताएगा।