शो को होस्ट करना बताया था मुश्किल
अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने ब्लॉग में लिखा था, ‘कुछ प्रतिभागी इतनी गंभीर निजी कहानियां लेकर आते हैं कि न सिर्फ उनके लिए अपनी भावनाओं को संभालना, बल्कि शो को होस्ट करते रहना भी मुश्किल हो जाता है। मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा क्योंकि इससे चैनल और होस्ट के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है। मगर यह अनुभव दिल तोड़ने वाला रहा है।'