फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 18: क्यों अमिताभ ने कुर्सी पर बैठकर किया दर्शकों का स्वागत? शो में पहली बार ऐसा करने की बताई बड़ी वजह

Thu, 01 Oct 2026 09:34 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Injuered:  ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के नए एपिसोड के दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह खड़े होकर दर्शकों का स्वागत नहीं किया। वो एपिसोड की शुरुआत से ही होस्टिंग सीट पर बैठे रहे। इसी एपिसोड में उन्होंने ऐसा करने की वजह भी बताई।

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगा स्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी रियलिटी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ होस्ट कर रहे हैं। आमतौर पर अमिताभ इस शो की शुरूआत खड़े होकर दर्शकों का स्वागत करके करते हैं। हालांकि, शो के हालिया एपिसोड में पहले से ही होस्ट की कुर्सी पर बैठे नजर आए। जानें इसके पीछे क्या वजह रही?

विज्ञापन


अमिताभ को हुआ क्या? 
इसी एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि पिछले दिन शूटिंग के दौरान सेट पर ही उनका पैर फिसल गया और वे गिर गए। इसके चलते उनके घुटने में चोट लग गई। हाल ही में केबीसी के एपिसोड में बिगबी ने कहा, ‘आम तौर पर मैं अपना मोनोलॉग बीच में खड़े होकर देता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लग गई है। कल शूटिंग के दौरान मैं फिसल गया और गिर गया, जिससे मेरे घुटने में चोट लग गई।’
बिग बी ने अपनी चोट के में दर्शकों से यह भी कहा कि वह चिंतित न हों चोट गंभीर नहीं है। खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : Amitabh bachchan blog

ब्लॉग में लिखी थी बड़ी बात  
अमिताभ बच्चन ज्यादातर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। 25 और 26 सितंबर के अपने ब्लॉग पोस्ट में उन्होंने 'जीवित रहने' के बारे में लिखा। उनके नोट में उन्होंने लिखा ‘और... आप सोचते हैं कि यह सब कहां ले जाएगा। अगली पीढ़ी और वह मन जो सोचता है कि 'हम अगली पीढ़ी के लिए क्या छोड़ रहे हैं। यह कोई चिंता की बात नहीं है। यह तो बस इस बात का आश्चर्य है कि उनके लिए आगे क्या है और वे अपने जीवन के अनुभवों में कैसे आगे बढ़ेंगे और सबसे महत्वपूर्ण बात कैसे जीवित रहेंगे।’ उनके इस ब्लॉग को लोग बिग बी को बीते दिनों लगी चोट से जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट 

  • अमिताभ बच्चन के पास कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं।
  • वे जल्द ही रिभु दासगुप्ता द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे।
  • इस फिल्म में डायना पेंटी, निम्रत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन में है।
  • नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' में भी अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में वापसी करेंगे।
  • इस फिल्म में वे प्रभास और कमल हासन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें