फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी में दिखेगा अमिताभ का गंवई अंदाज

Sat, 23 Nov 2013 12:14 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केबीसी में अमिताभ एक लुक में दिखने जा रहे हैं। यह नया अंदाज दर्शकों को चौंका सकता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रसारित होने वाले एक एपीसोड में अमिताभ इस तरह से नजर आएंगे।
विज्ञापन


'कौन बनेगा करोड़पति' के अंत में अमिताभ बच्चन अब अपने दर्शकों को मनोरंजन की दोगुनी सौगात देंगे। बिग बी एक अनोखी भूमिका के साथ शो में अवतरित होंगे। जो दर्शकों अवश्य ही पसंद आएगी।

सोनी टीवी पर प्रसारित रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अब अपने अंतिम चरण में पंहुच गया है। जिसके चलते शो के बचे एपीसोड में बिग बी कुछ नया प्रयोग करने की सोच रहे हैं जिससे दर्शकों का पूरा मनोरजंन हो सके।
विज्ञापन


अमिताभ अब पहली बार शो में डबल रोल में नजर आएंगे। बिग बी का ये गेटअप पूरी तरह से एक गांव वाले का होगा। बॉलीवुड मंत्रा वेबसाइट पर इस लुक में अमिताभ की फोटो भी जारी हो गई है।

यही नहीं गांव वाले बनकर अमिताभ हॉट सीट पर भी बैठेंगे। यानि कि अमिताभ अब खुद अमिताभ से ही सवाल करेंगे। ऐसे में गांव वाले अमिताभ अपनी हरकतों से लोगों को खूब हंसाएगे भी।
विज्ञापन


शो की क्रिएटिव टीम भी इस प्रयोग को लेकर बेहद उत्साहित है। शो के निर्माताओं को दर्शकों को कुछ नया परोसने के अलावा हाईटीआरपी बटोरने की पूरी उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें