हाल ही में खबर आई है कि टीवी का सबसे फेमस रियलटी शो 'कौन बनेगा करड़ोपति' की वापसी हो रही है और इसे अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। इससे पहले शो को माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और रनबीर कपूर के होस्ट करने की खबरें सामने आ चुकी है। लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है क्योंकि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद ये कंफर्म कर दिया है कि वो जल्द 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
इतना ही नहीं उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए पूछे जाने वाले सवालों की रिकॉर्डिंग भी शुरू कर दी है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और बताया कि ये सवाल अगस्त या सितम्बर के महीने में ऑन-एयर किए जाएंगे। अमिताभ अगस्त के महीने में शो की शूटिंग शुरू करेंगे। फिलहाल वो अपनी फिल्म 102 नॉट आउट में बिजी हैं और इसके बाद वो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी हो जाएंगे।
साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत हुई थी और तभी से ये शो लोगों के दिल पर छा गया। साथ ही फैंस इसमें अमिताभ को देखना ही पसंद करते हैं।