फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 17 की शूटिंग, जानें कब होगा प्रसारित

Thu, 07 Aug 2025 03:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaun Banega Crorepati Season 17: केबीसी फैंस के लिए खुशखबरी। मेगास्टार अमिताभ बच्चन जल्द ही लोगों का लोकप्रिय क्विज शो "कौन बनेगा करोड़पति" लेकर आ रहे हैं। इस 17वें सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन के बहुचर्चित शो केबीसी सीजन 7 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही निर्माताओं ने इस सीजन में को लेकर अहम जानकारी साझा की है।
विज्ञापन

 

क्या खास होगा इस सीजन में
पीटीआई के अनुसार, निर्माताओं ने बताया कि इस नए सीजन में नए प्रतियोगी, मुश्किल सवाल और शो के 25 साल पूरे होने की खुशी में कुछ खास सरप्राइज होंगे। उन्होंने कहा, "केबीसी 17 नए सीजन और शानदार होस्ट के साथ दर्शकों का पसंदीदा शो बनेगा। शुरुआती एपिसोड में नई घोषणाएं की जाएंगी।"
 

शो को लेकर अमिताभ का पोस्ट
केबीसी शो के 25 साल पूरे होने पर सोनी टीवी ने एक खास अभियान शुरू किया है 'जहां अकल है वहां अकड़ है'। यह अभियान बुद्धि और आत्मविश्वास का जश्न मनाता है। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने केबीसी को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया था। बीग बी 2000 से केबीसी के होस्ट हैं (2003 के एक सीजन को छोड़कर)। उन्होंने अपने ब्लॉग में नए सीजन को लेकर उत्साह और घबराहट जाहिर की। उन्होंने लिखा, "काम शुरू... सुबह जल्दी उठकर केबीसी के नए सीजन का पहला दिन... हमेशा की तरह घबराहट, कांपते घुटने।" उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगी और दर्शक ही शो को खास बनाते हैं।
विज्ञापन

कब शुरू होगा KBC 
"कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 17 का प्रीमियर 11 अगस्त को होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही यह शो सोनीलिव पर भी स्ट्रीम होगा।

यह भी पढ़ें: Anupam Kher: काजोल के कहने पर अवॉर्ड शो में तनुजा ने बजाई सीटी, अनुपम खेर ने एक्ट्रेस के जज्बे को किया सलाम..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें