पहले प्रोमो में क्या है?
पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'आजकल जवाब जो है वो हर जगह मिलने लग गए हैं, आपकी जेब में भी। समझे नहीं? अरे भाई साहब आपके फोन पे। इसलिए इस बार केबीसी में हमने कुछ बदलने की कोशिश की है। जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब के लिए आपको सोचना पड़ेगा। जी हां, सोचना पड़ेगा।'
दूसरे प्रोमो में क्या है?
दूसरे प्रोमो में इस बात पर जोर दिया गया है कि इस सीजन में सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं होगा। अमिताभ बच्चन कहते हैं, 'भूगोल, इतिहास और विज्ञान में सबका ज्ञान इस बार केबीसी में काफी नहीं होगा। क्योंकि, अब खेल जो है वो बदल गया है। सिर्फ उत्तर याद रखने से काम नहीं चलने वाला, सोचना पड़ेगा, जी हां।'