फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद से लेकर शिखर धवन तक, इस साल एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होंगे इन सेलेब्स के खास शोज

Fri, 13 Mar 2026 12:09 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amazon MX Player Projects 2026: अमेजन एमएक्स प्लेयर ने अपने इस साल के प्रोजेक्ट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस साल उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जो एक-एक करके रिलीज होंगे। जानिए इनमें क्या है खास?
विज्ञापन
एमएक्स प्लेयर प्रोजेक्ट्स - फोटो : इंस्टाग्राम@mxplayer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेजन एमएक्स प्लेयर ने गुरुवार को अपनी इस साल की बड़ी रिलीज की घोषणा कर दी है। इसके अंतर्गत शिखर धवन का शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2', नसीरुद्दीन शाह की 'मेड इन इंडिया' और संजय कपूर की 'अब होगा हिसाब' रिलीज होंगी। जानिए इनके बारे में डिटेल।
विज्ञापन

बैटलग्राउंड सीजन 2, वेटिंग है - फोटो : इंस्टाग्राम@mxplayer
बैटलग्राउंड सीजन 2
शिखर धवन की अगुवाई वाला शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसमें भारत के जबरदस्त फिटनेस के दीवाने और प्रोफेशनल एथलीट जीत के लिए संघर्ष करेंगे। नए सिरे से बने 'बैटलग्राउंड हाउस' में एक ही छत के नीचे 16 कंटेस्टेंट होंगे। इस शो के निर्देशक उत्तम डोमाले, दीपदत्त पांडे और नेहा सेठ हैं।

वेटिंग है
दिव्येंदु शर्मा और भावना अरोड़ा की अदाकारी वाला शो 'वेटिंग है' इसी साल रिलीज होने वाला है। इसकी कहानी एक रेलवे पुलिस फोर्स के जवान के आस-पास घूमती है, जो तत्काल टिकट पाने की जद्दोजहद के दौरान, करोड़ों के एक घोटाले का पर्दाफाश करता है। इसके निर्देशक समीर विध्वंस होंगे।

विमल खन्ना, रक्तांचल सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@mxplayer
विमल खन्ना 
सनी हिंदुजा और मीरा चोपड़ा की अदाकारी वाली सीरीज 'विमल खन्ना' इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके निर्देशक साकेत चौधरी और अभिनव सीकर हैं। इसमें एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जो हालात का मारा है और रक्षक' बन जाता है। दर्शकों को इसका इसका इंतजार है।

रक्तांचल सीजन 3
क्रांति प्रकाश झा और निकितिन धीर की अदाकारी वाली सीरीज 'रक्तांचल 3' एक पॉलिटिकल-क्राइम सीरीज है। इसमें गैंगवार और पॉलिटिकल दांव-पेच की कहानी दिखाई गई है। इसके निर्देशक रितम श्रीवास्तव हैं, जबकि निर्माता अजय राय हैं। यह इसी साल रिलीज होगी।

अब हिसाब होगा, कप्तान - फोटो : इंस्टाग्राम@mxplayer
अब हिसाब होगा
संजय कपूर, शहीर, मौनी रॉय और निमरत कौर की अदाकारी वाली सीरीज इसी साल रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी बॉबी के इर्द-गिर्द घूमती है। बॉबी एक नरम-दिल इंसान है, जिसे हाल ही में कनाडा से डिपोर्ट किया गया है। उसकी जिंदगी में तब अचानक उथल-पुथल मच जाती है, जब उसका भाई लापता हो जाता है।

कप्तान
साकिब सलीम और अंजुम शर्मा की अदाकारी वाली यह सिरीज भी इसी साल ओटीटी पर दस्तक देगी। यह एक मशहूर पुलिस अधिकारी एसएसपी समर की कहानी है। उसका सामना ऐसे शख्स से होता है जो कभी उसका प्रशंसक था हालांकि अब उसका बड़ा दुश्मन है। इसके निर्देशक जतिन वागले हैं।

हू इज योर गायनैक सीजन 2, कैंपस डायरीज - फोटो : इंस्टाग्राम@mxplayer
हू इज योर गायनैक सीजन 2
सीरीज 'हू इज योर गायनैक 2' में एक ऐसे डॉक्टर की कहानी है जो पहले अपने करियर में संघर्ष करती है। इसके बाद धीरे-धीरे वह अपने मकसद में कामयाब होती है। वह एक कामयाब गायनैक बनती है। इस सीरीज के निर्देशक हिमाली शाह हैं। इसमें सबा आजाद, करिश्मा सिंह और कुणाल ठाकुर अहम किरदार में होंगे।

कैंपस डायरीज
'कैंपस डायरीज' के पहले सीजन में छह पक्के दोस्तों की कॉलेज लाइफ को दिखाया गया था। हालांकि इन लोगों के रिश्ते कैसे खराब होते हैं। उनको जिंदगी में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है वह इस सीरीज में दिखाया गया है। इसके निर्देशक प्रेम मिस्त्री हैं। इसमें हर्ष बेनीवाल, ऋत्विक साहोर, अभिनव शर्मा, सृष्टि गांगुली रिन्दानी, सलोनी पटेल और सलोनी गौर अहम किरदार में हैं।

मेड इन इंडिया- टाइटन स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम@mxplayer
मेड इन इंडिया- टाइटन स्टोरी
यह सीरीज विनय कामत की किताब 'टाइटन: इंडियाज मोस्ट सक्सेसफुल कंज्यूमर ब्रांड' पर आधारित है। यह शो जर्क्सिस देसाई के सफर को दिखाता है, जिन्हें टाटा प्रेस को फिर से खड़ा करने का काम सौंपा जाता है। इसमें नसीरुद्दीन शाह, जिम सरभ और वैभव तत्ववादी अहम किरदारों में हैं।
विज्ञापन

कैंपस बीट्स रिटर्न्स- न्यू बीट्स ऑफ लव - फोटो : इंस्टाग्राम@mxplayer
कैंपस बीट्स रिटर्न्स- न्यू बीट्स ऑफ लव
शांतनु महेशवरी, श्रुति सिन्हा और पारस कलनावत की अदाकारी वाली यह सीरीज इसी साल रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी डांस और प्यार के आस-पास घूमती है। इसके निर्देशक अनिरुद्ध राजदेरकर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें