फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुनविर्वाह' का नया ड्राइवर अक्षय डोगरा

Thu, 24 Jan 2013 01:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपने यह सोचा हो कि यह इश्कजादे का अर्जुन कपूर है तो दोबारा देखिए, यह वह नहीं है..... यह युवा है अक्षय डोगरा, जो आपको जल्द ही जी टीवी के 'पुनर्विवाह' में सिन्धिया परिवार के नए खुबसूरत ड्राइवर के रूप में दिखाई देगा।
विज्ञापन


अक्षय के आने से कहानी में एक नया मोड़ भी आ जाएगा। दरअसल, परिवार के लिए अक्षय का नए ड्राइवर के रूप अचानक आने के साथ ही संयोग से यश (गुरमीत चौधरी ) और आरती (कृतिका सेंगर ) के लड़के अंश का अपहरण भी हो जाता है।

अंश का अपहरण दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा कि अंश के गायब हो जाने का अक्षय के साथ क्या संबंध है।

क्या उसके परिवार का ही कोई सदस्य अंश के अपहरण के लिए इस नए ड्राइवर से मिला हुआ है? क्या यह यश और आरती के संबंधों को तोडऩे के लिए किया जा रहा कोई षड्यंत्र है? यह तो अब वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन


वहीं अक्षय डोगरा अपने इस नए रोल को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि 'जीटीवी के साथ काम करके मैं बेहद खुश हूं। यह शो के नायक गुरूमीत चौधरी जिसका मैं अभिनेता के रूप में बेहद सम्मान करता हूं उसके समानांतर भूमिका है। इस भूमिका में कई रहस्यमयी आयाम हैं। यह ग्रे शेड वाला पात्र है। इसके गुप्त इरादों तथा गहरे रहस्य के बारे में बाद में पता चलेगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा काम पसंद आएगा।'
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें