बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' और 'टाइगर जिंदा है' को लेकर बिजी चल रहे हैं जिस वजह से कहा जा रहा है कि 'दस का दम' को वो होस्ट नहीं कर पाएंगे लेकिन सलमान 'बिग बॉस' के 11वें सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने कंफर्म किया है कि सलमान ही इसका 11वां सीजन होस्ट करेंगे।
अगर 'दस का दम' की बात करें तो एंटरटेंमेंट पोर्टल बॉलीवुडलाइफ के अनुसार, सलमान खान इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं जिस वजह से वो शो के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। इसी के चलते सोनी टीवी भी 'दस का दम' के अगले सीजन को लेकर सोच में पड़ गया है। सलमान की जगह रणवीर सिंह को भी लेने की बात की जा चुकी है लेकिन अब लगता है कि इसके लिए अक्षय कुमार को फाइनल कर लिया जाएगा।
फिलहाल अक्षय ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में जज बनते नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो अक्षय इस साल कोई बड़ा टीवी शो करने के लिए उत्सुक हैं।