हाल ही में टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ‘लॉकअप2’ रियलिटी शो में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोल रही हैं। हाल ही में उन्होंने मां न बनने के अपने फैसले के बारे में बताया। इसी वजह से उनका और गौरव का रिश्ता भी खत्म होने के कगार पर है। आकांक्षा ने ‘लॉकअप 2’ में ही बताया था कि वह और गौरव अलग रहे हैं और उनका तलाक होने वाला है।
बच्चा गोद भी नहीं लेना चाहतीं आकांक्षा चमोला
लॉक अप' सीजन 2 के एक एपिसोड में आकांक्षा शो के दूसरे प्रतियोगियों श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला अपने तलाक के बारे में बात कर रही थीं। आकांक्षा ने बताया कि बहुत पहले ही अहसास हो गया था कि मां बनने की भावना उनके अंदर नहीं है। पति गौरव खन्ना को भी यह बात बता दी थी। लेकिन अब गौरव को बच्चा चाहिए, लेकिन आकांक्षा को बच्चा नहीं चाहिए। वह कहती हैं, ‘गौरव बच्चे चाहते हैं। लेकिन मैं उन्हें बच्चे नहीं दे सकती हूं। मैंने बहुत पहले ही साफ कर दिया था कि मेरे अंदर मातृत्व की भावना नहीं है। जब मुझे अहसास हुआ कि मैं इसके लिए नहीं बनी हूं, तभी मैंने कह दिया था कि मैं मां नहीं बनूंगी। मैंने गौरव से यहां तक कह दिया कि अगर वह मुझे छोड़ना चाहते हैं, तो छोड़ सकते हैं।’
गौरव खन्ना और पत्नी आकांक्षा चमोला
- फोटो : इंस्टाग्राम-@gauravkhannaofficial
गौरव-आकांक्षा के अलगाव पर फैंस को नहीं यकीन
बता दें कि एक तरफ तो आकांक्षा चमोला कर रही हैं, वह पति गौरव खन्ना से एक साल से अलग रह रही हैं। इनका तलाक भी हो सकता है। वहीं कुछ महीनों पहले वह अपने पति और एक्टर गौरव को ‘बिग बॉस 19’ में सपोर्ट करती दिखी थीं। दोनों के बीच खूब प्यार नजर आया था। शो जीतने के बाद गौरव और आकांक्षा ने पार्टी की, साथ में जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर भी लगातार फोटो साझा कीं। ऐसे में फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि इतना प्यार करने वाला कपल अलग क्यों हो रहा है? इसी वजह से फैंस को कपल की बात पर शक हो रहे हैं, वह इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि आकांक्षा चमोला का बच्चा न करना है, इस अलगाव की वजह है।