सोनी टीवी पर दिखाए जाने वाला सबसे विवादित शो ‘पहरेदार पिया की’ ऑफ एयर हो गया है। जिसके बाद शो के प्रोड्यूसर शशि और सुमित मित्तल का कहना है कि वो जल्द ही दर्शकों के लिए एक दूसरा शो लेकर आएंगे।
एक इंटरव्यू के दौरान शशि ने लोगों को बताया कि शो के बंद होने से उन्हें काफी दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने इस शो के लिए कड़ी मेहनत की थी। शो के बंद होने से उन्हें ऐसा फील हो रहा है जैसे कि मिसकैरेज हो गया हो।
पढ़ें- फिर लंबे बालों में नजर आए संजय दत्त, बेटी ने शेयर की फोटो
उन्होंने कहा कि उनके पहले शो के विवादों में पड़ने के बाद वो नहीं चाहते कि उनका अगला शो भी किसी नए विवाद में पड़ जाए इसलिए वो इस बार शो की स्क्रिप्ट पर खासा ध्यान देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि वो अपने अगले शो के लिए प्राइम स्लॉट भी चाहते हैं।
दरअसल शो में नाबालिग कलाकार और कुछ आपत्तिजनक सीन्स को लेकर दर्शकों ने शिकायत की थी जिसके बाद सोनी टीवी ने आखिरकार इस शो को ऑफ एयर करने का फैसला किया था। मानसी जैन नाम की एक लड़की ने change.org वेबसाइट पर शो को बैन करने के लिए याचिका दायर की थी जो सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को भेजी गई थी।
जिसके बाद स्मृति ईरानी ने गुहार सुनते हुए मामले को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कम्प्लेंट्स (बीसीसीसी) के पास आगे बढ़ा दिया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बीसीसीसी से शो के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने को कहा था जिसके बाद इसका टाइम बदल दिया गया था। फिलहाल ये शो ऑफ एयर कर दिया गया है।