फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम ठगी का शिकार हुईं टीवी अभिनेत्री सुरभि तिवारी, दर्ज करवाई एफआईआर

Wed, 23 Dec 2020 11:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • एटीएम ठगी का शिकार हुईं टेलीविजन अभिनेत्री।
  • वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई FIR.
विज्ञापन
सुरभि तिवारी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएम से ठगी कर पैसे निकालने के कई मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में ऐसी ही एक ठगी का शिकार टेलीविजन की एक अभिनेत्री भी हो गई हैं। अभिनेत्री सुरभि तिवारी के ATM से किसी ने पैसे निकाल लिए जिसकी उन्हें भनक तक नहीं पड़ी। इसकी शिकायत सुरभि ने वर्सोवा पुलिस थाने में की है।

विज्ञापन


दरअसल 21 दिसंबर को सुरभि के अकाउंट से नौ हजार (9000) रुपये का एक अनऑर्थराइज्ड ट्रांजेक्शन हुआ। ये देख सुरभि के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने फौरन इस बारे में संबंधित बैंक से बात की। जिसके बाद बैंक एग्जिक्यूटिव की सलाह पर उन्होंने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।

इसकी जानकारी देते हुए सुरभि ने बताया कि, '21 दिसंबर को करीब साढ़े सात (7:30) बजे मेरे पास बैंक से एक एग्जिक्यूटिव का फोन आया, जिसने मुझसे पूछा कि क्या मैं अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाना चाहती हूं क्योंकि ये कई कोशिश के बाद भी ये नहीं चल सका और इससे एक अनऑर्थराइज्ड ट्रांजेक्शन भी हुआ। मैंने तुरंत अपना बैग देखा तो उसमें मेरा डेबिट कार्ड रखा हुआ था। एक और अनऑर्थराइज्ड ट्रांजेक्शन ना हो इस डर से मैंने तुरंत कार्ड को ब्लॉक करवा दिया।'
विज्ञापन


आगे सुरभि बताती हैं, 'कुछ देर बाद मेरे फोन पर नौ हजार (9000) रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। क्योंकि इससे पहले भी एक स्सपीशियस एक्टिविटी हो चुकी थी, मैंने उसी नंबर पर दोबारा फोन किया ये देखने के लिए कि क्या ये वाकई बैंक से फोन था। एग्जिक्यूटिव ने मुझे बताया कि नासिक रोड से किसी के द्वारा कई बार कोशिश की गई मेरे अकाउंट से पैसे निकालने की और यदि मैंने अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक नहीं करवाया है तो मुझे ये जल्द से जल्द करवाना चाहिए जिससे फ्रॉड और पैसे ना निकाल पाए।'

इसके बाद सुरभि ने पुलिस स्टेशन में जाकर कम्प्लेंट दर्ज करवाई। बैंक एग्जिक्यूटुव ने भी उन्हें भरोसा दिलाया कि यदि उन्होंने 48 घंटे में एफआईआर दर्ज करवा दी तो 23 दिन के अंदर उनके पैसे वापस आ जाएंगे। सुरभि ने भी देर ना करते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई। इसके अलावा उन्होंने आम जनता को भी इस तरह की ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


पढ़ें: दिलचस्प थी कटरीना संग सलमान की पहली मुलाकात, देखते ही अभिनेत्री की छूट गई थी हंसी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें