टेलीविजन इंडस्ट्री में एंट्री एक संघर्ष है लेकिन इस बेहद प्रतिस्पर्धा में अपने लिए जगह बनाना और भी चुनौतीपूर्ण है। बंगाली अभिनेत्री अरीना डे हिंदी धारावाहिकों में भूमिका की तलाश में मुंबई आईं और स्टार भारत के शो 'मुस्कान' में उन्हें आरती की मुख्य भूमिका मिल गई। एक करीबी सूत्र की मानें तो अरीना अब शो में लोकप्रिय अभिनेत्रियों लविना टंडन और रिचा सोनी की उपस्थिति की वजह से खुद के पीछे छूट जाने को लेकर आशंकित हैं। हालांकि वह शो में लीड रोल में हैं और अपना बेस्ट दे रही हैं। निर्माता भी उनके प्रदर्शन से खुश हैं लेकिन अनुभव की कमी उन्हें नर्वस कर रही है। क्या टीवी इंडस्ट्री में अरीना डे अपना खास मुकाम बना पाएंगी ये तो आने वाला कल की बताएगा।